Pages

Monday, 10 September 2012

गूगल मैप पर मिलेगा लाइव ट्रैफिक अपडेट


गूगल मैप पर मिलेगा लाइव ट्रैफिक अपडेट

नए- नए फीचर्स से दुनिया को आकर्षित करने वाले सबसे बड़े सर्च इंजन गूगल ने हाल ही में अपने यूजर्स के लिए दो और नई सुविधाएं शुरू की है। गूगल मैप में भारत के लिए दो नए फीचर लाइव ट्रैफिक अपडेट और वायस नेविगेशन और जोड़े गए हैं। इस पर भारतीय शहर बंगलूरू, चेन्नई, मुंबई, नई दिल्ली, हैदराबाद और पुणे की लाइव ट्रैफिक रिपोर्ट मिल सकती है।

वायस नेविगेशन यूजर को गूगल मैप्स नेविगेशन के द्वारा ड्राइविंग के लिए डायरेक्‍शन देगा। गूगल की यह सर्विस अभी बीटा वर्जन में चल रही है। गूगल मैप नेविगेशन इंटरनेट से जुड़ा हुआ जीपीएस सिस्टम है। यदि किसी जगह के बारे में ट्रैफिक की स्थिति जाननी हो तो आप इसमें पता लिखकर यह बोलकर जानकारी प्राप्‍त कर सकते हैं।

लाइव ट्रैफिक अपडेट फीचर को कंप्यूटर और एंड्रायड व iOS ऑपरेटिंग सिस्टम वाले मोबाइल में चलाया जा सकता है, इसके अलावा वायस नेविगेशन को किसी भी जगह एंड्रायड ओएस पर यूज किया जा सकता है। वायस नेविगेशन में लैंग्वेज चेंज करने का भी ऑप्‍शन दिया गया है। गूगल की यह सुविधा बाजार में यही सुविधा देने वाले अन्य कंपनियों के लिए चुनौती पेश कर सकती है।

कैसे करें इस्तेमाल
यदि आप भी गूगल मैप नेविगेशन से अपने शहर के ट्रैफिक की सिचुएशन जानना चाहते हैं तो इसके लिए सबसे पहले आपको गूगल मैप पर जाना होगा, इसके बाद नेविगेशन पर क्लिक करना होगा। इन दोनों प्रक्रियाओं के बाद यह आपसे इसे स्वीकार करने की अनुमति मांगेगा जिसके लिए आपको एक क्लिक करना होगा। 

Source - Amar Ujala
10-9-2012

1 comment:

  1. AAJ KYA HOGA BHAGWAAN JANE MGR DATE NA MILE GOD SE PRAYER KRO MY DEAR TETAINS.

    ReplyDelete

आपके शब्द आपकी सभ्यता का प्रतीक हैं|
शब्दों का प्रयोग आपके व्यक्तित्व का परिचय है ।
अभद्र भाषा के प्रयोग पर आपकी प्रतिक्रियाओ को बाधित किया जा सकता है ।