Pages

Thursday, 6 September 2012

UPTET - टीईटी के लिए इसी महीने मांगे जाएंगे आवेदन

UPTET - टीईटी - TET

UPTET - टीईटी के लिए इसी महीने मांगे जाएंगे आवेदन

 विवादों से नाता रहा है परीक्षा नियामक प्राधिकारी का

BTC - बीटीसी की 13800 सीटों के लिए आवेदन इसी माह

UPTET  - बीएड वालों को केवल उच्च प्राथमिक कक्षाओं के लिए अनुमति देने पर विचार लेकिन इस पर अंतिम निर्णय मुख्यमंत्री को करना है

 



उत्तर प्रदेश सरकार ने शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) कराने की जिम्मेदारी माध्यमिक शिक्षा परिषद से वापस लेकर परीक्षा नियामक प्राधिकारी को देने जा रही हैटीईटी के लिए आवेदन अब हर साल सितंबर में लिए जाएंगे और परीक्षा नवंबर में कराकर जनवरी तक परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे। राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी) के प्रस्ताव पर शासन में सहमति बन गई है और जल्द ही शासनादेश जारी करने की तैयारी है।

एससीईआरटी से भेजे गए प्रस्ताव के मुताबिक टीईटी प्रमाणपत्र की वैधता पांच साल की होगीटीईटी पास करने वाला ही शिक्षक भर्ती के लिए आवेदन करने को पात्र होगा। टीईटी प्राथमिक और उच्च प्राथमिक कक्षाओं के लिए अलग-अलग होगी। इस बार बीएड वालों को केवल उच्च प्राथमिक कक्षाओं के लिए होने वाली टीईटी में शामिल करने अनुमति देने पर विचार है लेकिन इस पर अंतिम निर्णय मुख्यमंत्री को करना है

परीक्षा में शामिल होने वाले सामान्य और पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थियों से 500 और अनुसूचित व जनजाति के अभ्यर्थियों से 250 रुपये शुल्क लिया जाएगा। नि:शक्तों से पूर्व की भांति इस बार भी कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। आवेदन फार्म बैंक और पोस्ट ऑफिस से मिलेंगे। राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद (एनसीटीई) द्वारा समय-समय पर जारी अधिसूचना के आधार पर टीईटी में शामिल होने की अनुमति दी जाएगी।

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जनपद स्तर पर गठित होने वाली कमेटी परीक्षा केंद्रों का निर्धारण करेगी। इसमें संयुक्त शिक्षा निदेशक सदस्य सचिव होंगे और डायट प्राचार्य, एडी बेसिक व बीएसए सदस्य होंगे। वर्ष 2011 में टीईटी आयोजन की जिम्मेदारी माध्यमिक शिक्षा परिषद को दी गई थी। इसमें धांधली के बाद तत्कालीन माध्यमिक शिक्षा निदेशक संजय मोहन को गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने किसी दूसरी संस्था से परीक्षा कराने संबंधी प्रस्ताव मांगा था।

विवादों से नाता रहा है परीक्षा नियामक प्राधिकारी का
टीईटी-2012 के आयोजन की जिम्मेदारी जिस संस्था को दी जा रही है, उसका विवादों से नाता रहा है। प्रदेश में वर्ष 2001 में बीटीसी की 5600 सीटों के लिए प्रवेश परीक्षा कराने की जिम्मेदारी परीक्षा नियामक प्राधिकारी को ही दी गई थी।

परीक्षा में जमकर धांधली हुई थी और पूरे मामले की जांच सतर्कता विभाग से कराई गई थी। सतर्कता विभाग की संस्तुति पर बीटीसी प्रवेश परीक्षा निरस्त कर दी गई थी लेकिन बाद में हाईकोर्ट के आदेश पर इसे वैध मानते हुए सभी को प्राइमरी स्कूलों में सहायक अध्यापक की नौकरी दे दी गई।

बीटीसी की 13800 सीटों के लिए आवेदन इसी माह
बीटीसी की 13 हजार 800 सीटों पर एडमिशन देने की प्रवेश प्रक्रिया इसी माह शुरू करने की तैयारी है। इस संबंध में राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी) से भेजे गए प्रस्ताव पर शासन में सहमति बन गई है। बीटीसी कोर्स के लिए इस बार ऑनलाइन आवेदन लेने का प्रस्ताव है।

आवेदन के लिए अभ्यर्थियों को ऐच्छिक छूट होगी। इस संबंध में जल्द ही शासनादेश जारी करने की तैयारी है। बेसिक शिक्षा परिषद के स्कूलों में शिक्षक रखने की योग्यता बीटीसी है। प्रदेश में मौजूदा समय जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) में 10 हजार 400 और प्राइवेट 68 कॉलेजों में 3400 सीटें हैं।

नियमत: बीटीसी कोर्स के लिए जुलाई में आवेदन ले लिए जाने चाहिए लेकिन इस बार प्रवेश प्रक्रिया में देरी है। एससीईआरटी से भेजे गए प्रस्ताव के मुताबिक प्रवेश प्रक्रिया के लिए आवेदन ऑनलाइन लिए जाएंगे लेकिन मेरिट जिला स्तर पर ही बनाई जाएगी।

मेरिट के आधार पर प्रवेश दिया जाएगा और प्रदेश के सभी डायटों पर एक ही साथ काउंसिलिंग की जाएगी। टॉप मेरिट वालों को डायट और इससे कम मेरिट वालों को प्राइवेट बीटीसी कॉलेजों में एडमिशन दिया जाएगा।

Source- Amar Ujala
6-9-2012

35 comments:

  1. hme to lut liya milke tet walo ne,sanjay mohan ne,or uske dlalo ne.

    ReplyDelete
  2. Aacha hua jo bed wale prt tet 2012 me ni baithenge.

    ReplyDelete
  3. iss bar kwal b.ed wale upper pri. ke lye valid honge.ncte ka guidline ke anusar.

    ReplyDelete
  4. Ab sabhi tet 2011 ka selection hn jayega.

    ReplyDelete
  5. koi bataye cb kanew link

    ReplyDelete
  6. CB KYA HAI PAHLE ISKI FULL FORM BATAO tabhi to pata chalegi link

    ReplyDelete
  7. btc 2001 k cancel keye gaye exam ko court ne sahi tharaya tha. aur sahayak adhayapko ki neukti karaie the. kya koi batayega us case me aur maujuda tet merit k selection process m kya anter hai.

    ReplyDelete
  8. yah sab amar ki fake news hai ki b.ed wle 1-5 nhi apply karenge

    ReplyDelete
  9. yah sab amar ki fake news hai ki b.ed wle 1-5 nhi apply karenge

    ReplyDelete
  10. yah sab amar ki fake news hai ki b.ed wle 1-5 nhi apply karenge

    ReplyDelete
  11. yah sab amar ki fake news hai ki b.ed wle 1-5 nhi apply karenge

    taki ham silent ho jye aur prdarshan na ho samjho iski chaal

    ReplyDelete
  12. yah sab amar ki fake news hai ki b.ed wle 1-5 nhi apply karenge

    taki ham silent ho jye aur prdarshan na ho samjho iski chaal

    ReplyDelete
  13. yah sab amar ki fake news hai ki b.ed wle 1-5 nhi apply karenge

    taki ham silent ho jye aur prdarshan na ho samjho iski chaal

    ReplyDelete
  14. yah sab amar ki fake news hai ki b.ed wle 1-5 nhi apply karenge

    taki ham silent ho jye aur prdarshan na ho samjho iski chaal

    ReplyDelete
  15. Nahi bhai yeh sach hai CTET 12 me b yahi hai.. Aj kanpur k amar ujala me b hai aisa prastav jo cm k pas jaega.

    ReplyDelete
  16. bhai yah amar ka kya bhrosa aur yah baat hm lko edition me bhi padhi but plese dont trust amar ujala and cm .

    ReplyDelete
  17. Ramkumar ji
    aap ek comment bar bar na publis kare

    ReplyDelete
  18. ap dekhna aj hi se b.ed wle prdarshan karenge aur lst me govt inko applicable kar degi .

    ReplyDelete
  19. Par ctet12 ki nakal to karege hi nakalchi bndar jo hai.

    ReplyDelete
  20. theek hai friend ham duaa karenge aapki baat sach ho jye

    ReplyDelete
  21. Kasg jaldi se bharti suru ho jae

    ReplyDelete
  22. bhai apas me ladte rahte hai to koi bhi kuch na kar sakta govt new advt nikle tab bhi court jyenge kuch log kya kar sakte hai apne log

    ReplyDelete
  23. agr new tet me b.ed wle baithe tb lst me obc sciene kahan tak ja sakti hi

    ReplyDelete
  24. 2012 uptet k leye b.p.ed. walo ne bhi kamar kasha. prt me bed walo ko mauka milne par inko bhe joda ja sakta hai. sampurna nand wale bhe kar rahe hai tayari

    ReplyDelete
  25. 1 jan 2012 ke baad center & many state me tet primary me bed walo ko nahi liya gaya h agar ab 9 month baad bed walo ko liya jata h to puri india me bagawat ho jaigi. Center ne bhi kaha h yade seato ke sapeksh tet condidate maujud nahi h to bed walo ke liye socha jaiga,aur pahle jan -12 tak ke tet passed ko mauka diya jaye.

    ReplyDelete
  26. what's the problem you have if you will not sit in TET 2012.
    You have already passed it.
    Why are you doing nonsense.

    ReplyDelete
  27. Shabbir hussain tumhai to tet kai alwa kuch sochta hi nahi.bharti kai baarai main sochna suru ker

    ReplyDelete
  28. what's the problem you have if you will not sit in TET 2012.
    You have already passed it.
    Why are you doing nonsense.

    ReplyDelete
  29. Ye Govt Har kam merit se hi karti hai.
    >Teacher bharti Merit Se.
    >BTC Admission Merit Se.

    to fir Apni
    >party me mantri merit base par kyo nahi banti ???

    >Kyo police, SI ki bharti ka exam karati hai. unko merit se kyo nahi leti ????

    "RAMU, VIKRAM,SACHIN,RAJVIR, UPTET AP LOG KYA KAHNA CHAHENGE"

    ReplyDelete
  30. RAJASHTHAN SE PADAI KARANE WALI BHI KYA UP TET MAI BAITH SAKATI HAI NOW SHE GOT MARRIED IN UP. AND LIVING IN UP

    ReplyDelete
  31. RTET PASS BHI KAR CHUKI HAI PLZ TELL ME FRIENDS.

    ReplyDelete
  32. gorakhpur mandal ki tet marksheet ab kha se milegi kisi ko pta ho to ple tell me

    ReplyDelete

आपके शब्द आपकी सभ्यता का प्रतीक हैं|
शब्दों का प्रयोग आपके व्यक्तित्व का परिचय है ।
अभद्र भाषा के प्रयोग पर आपकी प्रतिक्रियाओ को बाधित किया जा सकता है ।