BREAKING NEWS

सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर शिक्षक भर्ती की तैयारी शुरू ***चुनावी गणित में भावी शिक्षकों पर भी डोरे *** :----
Showing posts with label SHIKSHAMITRA. Show all posts
Showing posts with label SHIKSHAMITRA. Show all posts

Tuesday, 25 September 2012

SHIKSHAMITRA - शिक्षामित्रों में आक्रोश, सूची में खामियां

UPTET - टीईटी - TET


SHIKSHAMITRA - शिक्षामित्रों में आक्रोश, सूची में खामियां
जागरण संवाददाता, इलाहाबाद : जिले के स्नातक शिक्षामित्रों को बीटीसी प्रशिक्षण में एक नई समस्या का सामना करना पड़ रहा है। शिक्षामित्रों ने आरोप लगाया कि प्रशिक्षण के लिए बीआरसी पर 70-70 के बैच चलाने के बजाय सौ, 50 किलोमीटर से ज्यादा दूर दूसरी बीआरसी पर भेज दिया गया है। कुल 21 केंद्रों पर 1470 स्नातक शिक्षामित्रों को प्रशिक्षण के लिए चुना गया है। डायट कार्यालय की ओर से शिक्षामित्रों से प्रत्यावेदन भी मांगे गए हैं। शनिवार को जारी की गई दूसरे चरण के प्रथम चक्र की प्रशिक्षण सूची को देखने के लिए जुटे शिक्षामित्रों ने सूची में तमाम खामियां गिनाईं। शिक्षामित्रों ने कहा कि डायट द्वारा तैयार की गई प्रशिक्षणार्थियों की सूची शासनादेश के मुताबिक नहीं है। शासनादेश में स्पष्ट है कि एक बीआरसी में 70 से ज्यादा प्रशिक्षणार्थी होने पर दूसरा बैच चलाया जाए। मौजूदा सूची के अनुसार तो प्रशिक्षण के लिए शिक्षामित्रों को रोजाना दो सौ किलोमीटर का चक्कर लगाना पड़ेगा। महिलाओं को भी 70 किलोमीटर दूर भेज दिया गया है। प्रशिक्षण के दौरान कोई यात्रा भत्ता नहीं दिया जाएगा। रोज लगानी होगी दौड़ अजय कुमार यादव कौडि़हार में शिक्षामित्र हैं उन्हें वहां से सौ किलोमीटर दूर धनुपुर बीआरसी पर प्रशिक्षण के लिए भेजा गया है। यहीं के शिवपूजन सिंह को 80 किलोमीटर दूर कौंधियारा बीआरसी पर भेजा गया है। कहंकशा अंसारी, प्रीती शुक्ला, किरन पांडेय को कौडि़हार से 80 किलोमीटर दूर फूलपुर बीआरसी भेजा गया है। इसी तरह सैकड़ों शिक्षामित्रों को 50 किलोमीटर से ज्यादा दूर भेजा गया है। इनको प्रशिक्षण के लिए रोजाना सौ किलोमीटर से ज्यादा दूरी तय करनी पड़ेगी। उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षा मित्र संघ ने सूची पर अनियमितता के खिलाफ डायट प्राचार्य को मांग पत्र सौंपने की घोषणा की है।
 Source - Jagran
25-9-2012

Monday, 24 September 2012

SHIKSHAMITRA - प्रशिक्षण में देरी के सवाल पर बिफरे शिक्षामित्र

UPTET - टीईटी - TET


SHIKSHAMITRA - प्रशिक्षण में देरी के सवाल पर बिफरे शिक्षामित्र


जागरण कार्यालय, बहराइच : प्रशिक्षण में देरी के सवाल पर शिक्षामित्रों के तेवर तल्ख होते जा रहे हैं। रविवार को आदर्श शिक्षामित्र वेलफेयर एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने ज्ञापन सौंपकर रोष व्यक्त किया।
उल्लेखनीय है कि शिक्षामित्रों के प्रशिक्षण की प्रक्रिया विगत 25 अगस्त से ही प्रारंभ की जानी थी, लेकिन सूची तैयार करने में हीलाहवाली को लेकर यह मामला अटका रहा। इसी सवाल पर अब शिक्षामित्र तल्ख विरोध के लिए मुखर होने लगे हैं। रविवार को वेलफेयर एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष विनम्र मिश्र की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया। डायट को सूची न सौंपे जाने पर कड़ी आपत्ति व्यक्त की गई और कहा गया कि शिक्षामित्र अब इस स्थिति को बर्दाश्त करने वाले नहीं है। फिलहाल प्रशासन के प्रतिनिधि को ज्ञापन सौंपकर जिलाधिकारी से हस्तक्षेप की मांग की गई है। बैठक में जिला प्रभारी नंदकिशोर वर्मा, शंकरशरण यादव, अविनाश पाठक, अखिलेश त्रिपाठी, फजलुर्रहमान खां, रईस अहमद, राजकुमार पांडे, आशीष कुमार पांडे, रमेश वर्मा, टेकचंद्र, प्रदीप कुमार सिंह, विकास अवस्थी, जयप्रकाश वर्मा, अनिल भारती, विनोद गौड़ आदि लोग मौजूद रहे। विशेश्वरगंज संवादसूत्र के अनुसार शिक्षामित्रों ने बैठक कर स्नातक शिक्षामित्रों के प्रशिक्षण में की जा रही हीलाहवाली पर रोष व्यक्त किया। ब्लॉक अध्यक्ष रमेश कुमार पांडे ने कहा कि अगर जल्दी ही प्रशिक्षण प्रारंभ नहीं कराया गया तो आंदोलन किया जाएगा।
-विनोद तिवारी

Source - Jagran
24-9-2012

Saturday, 15 September 2012

SHIKSHAMITRA - सभी परिषदीय शिक्षामित्रों को मिलेगा प्रशिक्षण

UPTET - टीईटी - TET


SHIKSHAMITRA - सभी परिषदीय शिक्षामित्रों को मिलेगा प्रशिक्षण

जागरण संवाददाता, इलाहाबाद : प्रदेश के सभी परिषदीय शिक्षा मित्रों को प्रशिक्षित किया जाएगा। इसके लिए राज्य शैक्षिक अनुसंधान परिषद के निदेशक महेंद्र सिंह ने सभी जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान के प्राचार्यो को निर्देश जारी किया है। इसमेंपरिषदीय विद्यालयों में कार्यरत सभी स्नातक अप्रशिक्षित शिक्षा मित्रों को दूरस्थ शिक्षा के जरिए प्रशिक्षण दिए जाने के लिए निर्देश दिया गया है।
शिक्षा विभाग ने प्राथमिक और उच्च प्राथमिकविद्यालयों से शिक्षकों की कमी को पूरा करने के लिए शिक्षामित्रों को प्रशिक्षण देकर शिक्षक बनाने का निर्णय लिया है। प्राथमिक विद्यालयों के शिक्षामित्रों को चरणबद्ध रूप से प्रशिक्षण दिलाने का कार्य शुरू हो चुका है। 62 हजार परिषदीय शिक्षामित्रों के प्रशिक्षण का दूसरा सत्र शुरू हो रहा है। इसमें सभी को भी प्रशिक्षण दिलाए जाने की कवायद शुरू की जा रही है। इसमें 25 जुलाई 2012 तक स्नातक पास सभी शिक्षा मित्र शामिल किए जाएंगे। प्रदेश के लगभग 97 हजार शिक्षामित्रों को 70-70 के बैच में प्रशिक्षण दिया जाएगा।
प्रशिक्षण शुरू कराने की मांग
उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षामित्र संघ ने स्नातक शिक्षामित्रों का प्रशिक्षण जल्द से जल्द शुरू कराने की मांग की है। संघ के पदाधिकारी सोमवार को इस संदर्भ में मुख्यमंत्री कार्यालय को ज्ञापन सौंपेंगे।यह जानकारी संगठन के प्रदेश मंत्री अनिल कुमार यादव ने दी


Source - Jagran
15-9-2012

SHIKSHAMITRA - 18 को होगा आवेदन पत्रों का मिलान कौशाम्बी :

UPTET - टीईटी - TET

SHIKSHAMITRA - 18 को होगा आवेदन पत्रों का मिलान कौशाम्बी : 


डायट प्राचार्य अशोक कुमार यादव ने बताया कि दूसरे चरण में प्रशिक्षण के लिएजिन शिक्षामित्रों ने आवेदन किया है। उनके मूल अभिलेखों का मिलान 18 सितंबर को होगा। प्राचार्य ने बताया कि पहले चरण में जिन्होंने आवेदन किया था कि उनको साक्षात्कार कराने की कोई आवश्यकता है। साक्षात्कार में दूसरे चरण में आवेदन करने वाले ही शिक्षामित्र शामिल होंगे। 

Source - Jagran
15-9-2012