BREAKING NEWS

सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर शिक्षक भर्ती की तैयारी शुरू ***चुनावी गणित में भावी शिक्षकों पर भी डोरे *** :----
Showing posts with label टीईटी / UPTET. Show all posts
Showing posts with label टीईटी / UPTET. Show all posts

Sunday, 30 September 2012

UPTET - शिक्षक भर्ती के लिए 40 वर्ष वालेभी होंगे पात्र

UPTET - टीईटी - TET

FOR GUNANK MERIT CLICK HERE
 UPTET - शिक्षक भर्ती के लिए 40 वर्ष वाले भी होंगे पात्र


लखनऊ। बेसिक शिक्षा परिषद के स्कूलों में शिक्षक बनने के लिए 21 से 40 वर्ष की आयु वाले पात्र होंगे। शिक्षक बनने से पहले टीईटी पास बीएड डिग्रीधारकों को 6 माह की विशिष्ट बीटीसी की ट्रेनिंग करनी होगी। इसके लिए 8 अक्तूबर तक विज्ञापन निकालकर 22 अक्तूबर से आवेदन लेने की तैयारी है। इस संबंध में शीघ्र ही शासनादेश जारी कर दिया जाएगा। विशिष्ट बीटीसी ट्रेनिंग के लिए पहली बार जिलेवार ऑनलाइन आवेदन लिए जाएंगे।
राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद (एनसीटीई) से अगस्त 2010 में जारीअधिसूचना के मुताबिक टीईटी पास बीएड डिग्रीधारकों को प्राइमरी स्कूलों में सीधे शिक्षक रखने की अनुमति दी गई है। राज्य सरकार इसके आधार पर यूपी में 72 हजार 825 शिक्षकों की भर्ती करना चाहती थी। पर टीईटी को लेकर चल रहे विवाद और आए दिन होने वाले मुकदमे को देखते हुए सीधे शिक्षक न रखकर पहले छह माह की विशिष्ट बीटीसी ट्रेनिंग देने का फैसला किया गया है। इस बीच टीईटी को लेकर कोर्ट से स्थिति भी साफ हो जाएगी। इसलिए जिलेवार बिशिष्ट बीटीसी की ट्रेनिंग के लिए आवेदन लिए जाएंगे। इसके लिए 8 अक्तूबर तक विज्ञापन निकाल दिया जाएगा और 22 अक्तूबर से ऑनलाइन आवेदन लेने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगीआवेदन लेने की अंतिम तिथि 23 नवंबर होगी और दिसंबर से काउंसलिंग के साथ ट्रेनिंग प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।
•विशिष्ट बीटीसी ट्रेनिंग के लिएजिलेवार लिए जाएंगे आवेदन
•ऑनलाइन आवेदन 22 अक्तूबर से लिएजाने की तैयारी


 Source - Amar Ujala
30-9-2012
****************
It is a good news for those who are over 35 years. Now they can apply in 72825 teachers recruitment

Saturday, 29 September 2012

UPTET - अदालत में किया विरोध तो अब कैसे दें टीईटी से छूट

UPTET - टीईटी - TET

UPTET - अदालत में किया विरोध तो अब कैसे दें टीईटी से छूट
जागरण ब्यूरो, लखनऊ : विशिष्ट बीटीसी प्रशिक्षण उत्तीर्ण कर चुके अभ्यर्थियों को शिक्षकों की भर्ती में अध्यापक पात्रता परीक्षा (टीईटी) से छूट देने के मामले में शासन को अपने पैर वापस खींचने पड़े हैं। शासन स्तर पर तय हो गया है कि विशिष्ट बीटीसी 2004, 2007 व 2008 के सामान्य व विशेष चयन के अभ्यर्थियों को शिक्षकों की भर्ती में टीईटी से छूट नहीं दी जा सकती हैवजह यह है कि टीईटी से छूट देने के संबंध में विशिष्ट बीटीसी प्रशिक्षुओं की ओर से हाई कोर्ट में दायर की गई याचिकाओं का बेसिक शिक्षा विभाग अदालत में प्रतिशपथपत्र देकर विरोध कर चुका है। परिषदीय स्कूलों में शिक्षकों की नियुक्ति के लिए शैक्षिक अर्हता बीटीसी है। शिक्षकों की कमी से निपटने के लिए राज्य सरकार ने राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद (एनसीटीई) से 2004, 2007 व 2008 में विशिष्ट बीटीसी प्रशिक्षण की मंजूरी ली थी। विशिष्ट बीटीसी के तहत बीएड उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को छह महीने का प्रशिक्षण देकर उन्हें शिक्षक नियुक्त किया जाता रहा है। विशिष्ट बीटीसी के इन बैचों के कुछ अभ्यर्थियों को कुछ कमियों का हवाला देकर ट्रेनिंग से रोका गया था। बाद में कोर्ट के निर्देश से इनकी ट्रेनिंग पूरी कराई गई। अभ्यर्थियों की ट्रेनिंग पूरी होने पर यह कहकर नियुक्ति देने से मना कर दिया कि अब टीईटी उत्तीर्ण करना अनिवार्य है। सूबे में सत्ता परिवर्तन होने के बाद विशिष्ट बीटीसी प्रशिक्षुओं ने बेसिक शिक्षा मंत्री राम गोविंद चौधरी से गुहार लगाई थी कि उन्हें शिक्षकों की भर्ती में टीईटी से छूट दी जाए। तर्क यह दिया गया कि उन्हें छह महीने का प्रशिक्षण देकर शिक्षक नियुक्त करने संबंधी विज्ञापन 23 अगस्त 2010 को जारी एनसीटीई की अधिसूचना के पहले प्रकाशित कर दिए गए थेइसलिए 23 अगस्त 2010 को जारी अधिसूचना की धारा-5 के तहत उन्हें शिक्षकों की भर्ती में टीईटी से छूट दी जा सकती है। मंत्री की पहल पर विभाग ने इस मामले में विचार मंथन किया तो यह तथ्य सामने आया कि टीईटी से छूट देने की मांग को लेकर कुछ प्रशिक्षुओं ने हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। कोर्ट में दायर प्रशिक्षुओं की याचिकाओं का बेसिक शिक्षा विभाग ने प्रतिशपथपत्र देकर विरोध किया था
Source - Jagran
29-9-2012
*************

It is a shocking news for sbtc 2004, 2007, 2008 candidates. Now they have to qualify tet. Without tet they will not be joined in primary schools.

FOR GUNANK MERIT  CLICK HERE

UPTET - पहले ट्रेनिंग, फिर नियुक्त होंगे शिक्षक

UPTET - टीईटी - TET



UPTET -  पहले ट्रेनिंग, फिर नियुक्त होंगे शिक्षक
•अमर उजाला ब्यूरो
लखनऊ। टीईटी पास बीएड डिग्रीधारकों को शिक्षक बनाने की प्रक्रिया में बदलाव किया गया हैचयन होने के बाद डिग्रीधारकों को पहले ट्रेनिंग दी जाएगी, फिर शिक्षक के रूप में नियुक्त किए जाएंगे। 72,825 पदोंके लिए सात-आठ अक्तूबर तक विज्ञापन निकाला जाएगा और नवंबर से इनकी ट्रेनिंग शुरू कर दी जाएगी।
राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद ने 31 मार्च 2014 तक बीएड डिग्रीधारकों को शिक्षक बनाने कीअनुमति दे दी है। पहले चरण में 72,825 पदों पर भर्ती होनी है। शुक्रवार को शासन स्तर पर उच्चाधिकारियों की बैठक में टीईटी पास बीएड डिग्रीधारकों की शिक्षक भर्ती प्रक्रिया पर विचारहुआ। तय हुआ कि चयनित आवेदकों को पहले छह महीने की विशिष्ट बीटीसी की ट्रेनिंग दी जाएगी, फिर उन्हेंशिक्षक नियुक्त किया जाएगा।
इसके पहले चयनित आवेदकों को सीधे स्कूलों में शिक्षक नियुक्त करनेकी बात थी, ट्रेनिंग बाद में दी जानी थी। शासन सात-आठ अक्तूबर तक विज्ञापन निकाल कर आवेदन संबंधी प्रक्रिया जल्द से जल्द पूरा करा लेना चाहता है। तैयारी है कि चयनित आवेदकों की ट्रेनिंग नवंबरमें हर हाल में शुरू कर दी जाए


Source - Amar Ujala
29-9-2012

UPTET - बीटीसी धारक जल्द बनेंगे शिक्षक

UPTET - टीईटी - TET

UPTET - बीटीसी  धारक जल्द बनेगे शिक्षक  


 UPTET - बीटीसी धारक जल्द बनेंगे शिक्षक
•अमर उजाला ब्यूरो
लखनऊ। बीटीसी, विशिष्ट बीटीसी और उर्दू प्रवीणताधारियों को शिक्षक के रूप में भर्ती करने के लिए शासनादेश जारी कर दिया गया है। शासन ने इनके लिए पूर्व निर्धारित पदों की संख्या 50 घटा दी है। अब 9,820 पदों की जगह 9,770पर ही भर्ती होगी। मोअल्लिम वालों के संबंध में निर्णय नहीं हो पाया है। शासन ने सात अक्तूबर तक विज्ञापन निकालने और 31 दिसम्बर तक शिक्षक तैनाती की प्रक्रिया पूरी कर लेने का फैसला किया है।
प्रमुख सचिव बेसिक शिक्षा सुनील कुमार ने बीटीसी 2004 और विशिष्टबीटीसी 2004 से लेकर 2008 तक और इसी अवधि के उर्दू प्रवीणताधारियों को शिक्षक बनाने के लिए शासनादेश जारी कर दिया है। शासनादेश के अनुसार सात अक्तूबर तक विज्ञापन निकाला जाएगा और 31 दिसंबर तक सारी प्रक्रिया पूरी कर जाइन करा दिया जाएगा। शिक्षक बनने के लिए वे ही पात्र माने जाएंगे जो टीईटी पास होंगे। हालांकि इन्हें यह छूट दी गई है कि वे जिस जिले में चाहेंगे,वहां शिक्षक बनने के लिए आवेदन करसकेंगे। इसके लिए जिलेवार आवेदन लिए जाएंगे।
वहीं मोअल्लिम करने वालों को शिक्षक बनाने की प्रक्रिया फिलहाल अभी रुकी रहेगी। बेसिक शिक्षा विभाग ने इन्हें 2,911 पदों पर बिना टीईटी पास किए हुए नियमित शिक्षक बनाने के लिए न्याय विभाग से राय मांगी है


Source - Amar Ujala
29-9-2012

Friday, 28 September 2012

UPTET - अक्टूबर से होगी एक लाख प्राथमिक शिक्षकों की भर्ती

UPTET - टीईटी - TET

UPTET - अक्टूबर से होगी एक लाख प्राथमिक शिक्षकों की भर्ती


जागरण संवाददाता, इलाहाबाद : प्रदेश में लगभग एक लाख शिक्षकों की भर्ती का रास्ता साफ हो गया है। आठ अक्टूबर तक भर्ती संबंधी विज्ञापन जारी कर दिए जाएंगे। लखनऊ में आयोजित बेसिक शिक्षा विभाग के उच्च अधिकारियों की बैठक में यह निर्णय लिया गया है। बैठक में शामिल रहे मंडलीय सहायक बेसिक शिक्षा निदेशक महेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि सरकार का लक्ष्य है कि दिसंबर से पूर्व प्रदेश में शिक्षकों की भर्ती पूरी कर ली जाए
लखनऊ में हुई बैठक में प्रमुख सचिव बेसिक शिक्षा समेत तमाम उच्च अधिकारी शामिल हुए। बैठक में तय हुआ कि इस बार भर्ती के लिए जिलेवार ऑनलाइन आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। इसके लिए विज्ञापन में वेबसाइट का नाम भी जारी किया जाएगा। वेबसाइट से चालान फार्म का प्रिंट आउट लेकर चालान जमा करना होगा। उसके बाद बाकी प्रक्रिया भी ऑनलाइन की जाएगी। चालान फार्म नंबर ही अभ्यर्थी की लॉग इन आइडी होगी। अभ्यर्थियों के आवेदन करने के बाद मेरिट सूची भी ऑनलाइन ही जारी की जाएगी। उर्दू भाषा के शिक्षकों के लिए आयोजित की जाने वाली दक्षता परीक्षा के लिए वेबसाइट पर ही प्रवेश पत्र भी जारी किए जाएंगे। प्रवेश पत्र में परीक्षा की तिथि और परीक्षा केंद्र का पता होगा। ऑनलाइन आवेदन की संभावित तिथि 22 अक्टूबर से 23 नवंबर है। शिक्षकों की भर्तियां उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा कर्मचारी चयन नियमावली 1980 के तहत की जाएंगी। इसी के तहत प्रदेश में अंतरजनपदीय तबादलों से आए शिक्षकों को भी तैनाती दी जाएगी
अब समायोजन भी होगा ऑनलाइन
बेसिक शिक्षा विभाग के विवादित मसले समायोजन को विवाद मुक्त बनाने के लिए विभाग ने तैयारी शुरू कर दी है। अगले साल से ऑनलाइन आवेदन और समायोजन सूची जारी की जाएगी। गौरतलब है कि जिले में समायोजन के विवाद के चलते शिक्षकों और जिला बेसिक शिक्षा विभाग के बीच महीनों तनातनी रही। बेसिक शिक्षा निदेशक के निर्देश पर सचिव ने समायोजन से पूर्व की स्थिति बहाल करने की घोषणा की थी

Source - Jagran
28-9-2012
************

According to this news- it is a good news for uptet candidates that advertisement is coming up till 8 oct 2012 for 72825 and 9820 basic teachers.

UPTET - विज्ञापन के बाद भी आवेदन में लग सकता है समय

UPTET - टीईटी - TET
UPTET - विज्ञापन के बाद भी आवेदन में लग सकता है समय  



 Source - Hindustan(Lucknow)
28-9-2012
************************

ACCORDING TO THIS NEWS THERE MAY BE DELAY IN APPLICATION AFTER COMING NEW ADVERTISEMENT FOR 72825 TEACHERS.

माध्यमिक शिक्षा से मांगा टीईटी 2011 का बचा पैसा

UPTET - टीईटी - TET

माध्यमिक शिक्षा से मांगा टीईटी 2011 का बचा पैसा
लखनऊ (ब्यूरो)। राज्य सरकार ने माध्यमिक शिक्षा विभाग को टीईटी-2011 का बचा पैसा परीक्षा नियामकप्राधिकारी इलाहाबाद को देने के लिए कहा है। इस संबंध में शासन स्तर से गुरुवार को माध्यमिक शिक्षा निदेशक बासुदेव यादव को पत्र भेजा गया है। इसमें कहा गया है कि बचा पैसा शीघ्र वापस कर दिया जाए, ताकि टीईटी- 2012 की तैयारियां शुरू कराई जा सकें। राज्य सरकार ने इस बार टीईटी कराने की जिम्मेदारी परीक्षा नियामक प्राधिकारी इलाहाबाद को सौंपी है। टीईटी के लिए 10 अक्तूबर तक विज्ञापन निकालने के साथ 25 अक्तूबर तक आवेदन लिए जानेकी तैयारी है।
यूपी में वर्ष 2011 में पहली बार टीईटी आयोजित कराई गई थी। तत्कालीन बसपा सरकार ने इसे कराने की जिम्मेदारी माध्यमिक शिक्षा परिषद को दी थी। टीईटी के लिए करीब 14 लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किए थे। सामान्य और पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थियों से 500 रुपये और अनुसूचित जाति व जनजाति के अभ्यर्थियों से 250 रुपये परीक्षा शुल्क लिया गया था।


Source- Amar Ujala
28-9-2012

UPTET - सहायक अध्यापक भर्ती पर सरकार को और मोहलत

UPTET - टीईटी - TET

UPTET - सहायक अध्यापक भर्ती पर सरकार को और मोहलत
इलाहाबाद। सहायक अध्यापकों की भर्ती के लिए विज्ञापन जारी करने हेतु हाईकोर्ट ने प्रदेश सरकार को और मोहलत दी है। अब इस मामले परनौ अक्टूबर को सुनवाई होगी। प्रदेश सरकार द्वारा बृहस्पतिवार को प्रार्थनापत्र देकर और समय की मांग की गई जिसे हाईकोर्ट ने मंजूर कर लिया। याचिका पर न्यायमूर्ति अरुण टंडनसुनवाई कर रहे हैं। उल्लेखनीय है कि प्रदेश सरकार ने इससे पूर्व 72हजार से अधिक शिक्षकों की भर्ती के लिए जारी विज्ञापन को रद कर दिया है। पिछली भर्ती के लिए टीईटी चयन को पात्रता का आधार बनाया गया था जिसे कई याचिकाओं केद्वारा चुनौती दी गई थी। सरकार नेनया विज्ञापन 15 दिन के भीतर जारीकरने का निर्देश दिया था

Source - Amar Ujala
28-9-2012

Thursday, 27 September 2012

UPTET - प्राथमिक शिक्षकों के मामले में सरकार ने और समय मांगा

UPTET - टीईटी - TET

UPTET - प्राथमिक शिक्षकों के मामले में सरकार ने और समय मांगा


विधि संवाददाता, इलाहाबाद : इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने प्राथमिक शिक्षकों की नियुक्ति को विज्ञापन जारी करने के लिए सरकार द्वारा अतिरिक्त समय मांगे जाने पर अगली सुनवाई की तिथि 9 अक्टूबर नियत की है
यह आदेश न्यायमूर्ति अरुण टंडन ने दिया है। राज्य सरकार ने टीईटी चयन को पात्रता परीक्षा मानते हुए बेसिक शिक्षा परिषद द्वारा जारी विज्ञापन वापस ले लिया था और न्यायालय को 15 दिन के भीतर नियुक्ति विज्ञापन जारी करने का आश्वासन दिया था। राज्य सरकार की ओर से गुरुवार को अपर महाधिवक्ता सीबी यादव अदालत में पेश हुए और समय बढ़ाने की मांग की

Source - Jagran
27-9-2012
---------------

UPTET - ONLINE COURT ACTIVITY

UPTET - टीईटी - TET

UPTET - ONLINE COURT ACTIVITY IN ALLAHABAD HIGH COURT


http://courtview.allahabadhighcourt.in/courtview/CourtViewAllahabad.do




JOIN facebook for information

http://www.facebook.com/uptetbreaking.breakingnews
UPTET - टीईटी - TET

fill your gunank



CLICK HERE 

UPTET - टीईटी : आनलाइन होगा आवेदन

UPTET - टीईटी - TET

UPTET -  टीईटी : आनलाइन होगा आवेदन
ONLINE APPLICATION FOR TET


इलाहाबाद (एसएनबी)। शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) के आने वाले विज्ञापन के तहत अभ्यर्थियों को आनलाइन आवेदन करना होगाप्राथमिक और जूनियर हाईस्कूल के लिए अलग-अलग आवेदन करना होगा। ऐसा इसलिए कि प्रवेश पत्र बनने और परीक्षा केन्द्रों के निर्धारण में किसी भी प्रकार की परेशानी न होने पाये। संभावना है कि टीईटी परीक्षा के लिए विज्ञापन वर्ष 2013 के जनवरी माह में आयेगा और परीक्षा अप्रैल माह में होगी। सूत्रों का कहना है कि इस वर्ष टीईटी की परीक्षा होनी मुश्किल है। वजह यह कि यूपी बोर्ड मुख्यालय परीक्षा कराने से साफ मुकर गया है। वह एक बार परीक्षा कराने के बाद अभी तक फंसा है। इस बार यूपी बोर्ड के अफसरों ने साफ मना कर दिया है कि उनके पास हाईस्कूल और इण्टर की परीक्षा से संबंधित कार्य बढ़ गया है इसलिए टीईटी करा पाना मुश्किल है। ऐसे में शासन ने परीक्षा कराने की जिम्मेदारी सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय को सौंप दी है। वैसे सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय के पास इतनी बड़ी बिल्डिंग नहीं है जिससे कि वह एक साथ सैकड़ों का स्टाफ रखकर शान्तिपूर्वक परीक्षा करा लें। वहीं कम्प्यूटर सहित अन्य सुविधाएं चाहिए जिससे कि परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की गड़बड़ी न होने पाये। शासन और सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार आवेदन पत्रों की भारी संख्या को देखते हुए परीक्षा के आवेदन की व्यवस्था आन लाइन होने जा रही है जिससे कि प्रवेश पत्र, परीक्षा केन्द्र तैयार करने में परेशानियां न होने पाये। सिर्फ फीस अलग होगी। संभावना है कि पिछली बार से फीस कुछ कम हो सकती है। टीईटी के लिए आवेदन करने वालों की संख्या में कमी आएगी क्योंकि इस बार तय कर दिया जाएगा कि किस श्रेणी के अभ्यर्थी तक आवेदन कर सकते हैं। लेकिन फिर भी माना जा रहा है कि अभ्यर्थियों की संख्या दस लाख से अधिक रहेगी, क्योंकि यूपी से कई राज्यों के बड़ी संख्या में अभ्यर्थी फार्म भरते हैं।
 यूपी बोर्ड : मान्यता समिति की बैठक कल 
इलाहाबाद। यूपी बोर्ड के मान्यता समिति की बैठक शुक्रवार को सुबह दस बजे से बोर्ड मुख्यालय इलाहाबाद में होगी। इसमें क्षेत्रीय कार्यालय इलाहाबाद, वाराणसी, मेरठ और बरेली के हाईस्कूल और इण्टरमीडिएट कालेज की मान्यता के संबंध में र्चचा होगी। करीब पांच सौ से ज्यादा विद्यालयों को मान्यता मिलने की संभावना है। इसके पूर्व यूपी बोर्ड के मान्यता समिति की तीन बैठक हो चुकी है जिसमें 369 विद्यालयों को मान्यता की संस्तुति की गयी थी। तीन जिलों में हो रहा आन लाइन पंजीकरण इलाहाबाद। यूपी बोर्ड मुख्यालय ने नौवीं और 11 वीं कक्षा में आनलाइन प्रवेश शुरू कर दिया है। यह सुविधा फिलहाल प्रदेश के तीन जिलों- लखनऊ, इलाहाबाद और मेरठ में लागू की गयी है। यूपी बोर्ड के सचिव उपेन्द्र कुमार ने बताया कि अभी तक जो जानकारी मिली है उसके मुताबिक यह व्यवस्था पूरी तरह सफल है। इसे अन्य जिलों में भी आने वाले समय में लागू किया जाएगा। इससे यूपी बोर्ड मुख्यालय, क्षेत्रीय कार्यालयों और डीआईओएस कार्यालय को सुविधा होगी। प्राथमिक, जूनियर के लिए अलग-अलग करना होगा आवेदन 2013 में फार्म आने और परीक्षा होने की संभावना

Source - Rashtriya Sahara
27-9-2012

UPTET - टीईटी का दायित्व परीक्षा नियामक प्राधिकारी को

UPTET - टीईटी - TET

UPTET - टीईटी का दायित्व परीक्षा नियामक प्राधिकारी को
 
 
जागरण ब्यूरो, लखनऊ : राज्य सरकार ने सूबे में अध्यापक पात्रता परीक्षा (टीईटी) के आयोजन व संचालन की जिम्मेदारी सचिव, परीक्षा नियामक प्राधिकारी, इलाहाबाद को सौंपी है। मुख्यमंत्री के इस प्रस्ताव को मंजूरी दिए जाने के बाद बेसिक शिक्षा विभाग ने संबंधित शासनादेश जारी कर दिया है। टीईटी की प्रक्रिया शुरू करने के बारे में शासन ने सचिव, परीक्षा नियामक प्राधिकारी से मार्गदर्शी सिद्धांत, परीक्षा कार्यक्रम, प्रस्तावित समय-सारिणी तत्काल उपलब्ध कराने को कहा है। सचिव, परीक्षा नियामक प्राधिकारी बीटीसी व विशिष्ट बीटीसी की परीक्षाएं आयोजित कराते हैं। शासनादेश में कहा गया है टीईटी को ससमय संपन्न कराने के लिए सचिव, परीक्षा नियामक प्राधिकारी को बेसिक और माध्यमिक शिक्षा विभागों द्वारा भौतिक, मानवीय और वित्तीय संसाधन उपलब्ध कराने के लिए तत्काल प्रभावी कार्यवाही की जाएगी। गौरतलब है गत वर्ष 13 नवंबर को राज्य में पहली बार टीईटी का आयोजन यूपी बोर्ड ने किया था। टीईटी के परिणाम में धांधली उजागर होने के बाद मुख्य सचिव की अध्यक्षता में गठित उच्च स्तरीय समिति ने टीईटी के आयोजन के लिए उपयुक्त परीक्षा संस्था के चयन की सिफारिश की थी। राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी) ने टीईटी के आयोजन का दायित्व सचिव, परीक्षा नियामक प्राधिकारी, इलाहाबाद को सौंपने का प्रस्ताव शासन को भेजा था जिसे मुख्यमंत्री ने अनुमोदित कर दिया था।
 Source - Jagran
27-9-2012

Wednesday, 26 September 2012

UPTET - दीपावली के बाद खुशियों की सौगात

UPTET - टीईटी - TET

UPTET - दीपावली के बाद खुशियों की सौगात


जागरण संवाददाता, सहारनपुर : प्रदेश में शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) से प्राइमरी शिक्षकों की भर्ती की कार्ययोजना तैयार कर ली गई है। आवेदकों को दीपावली के बाद खुशियों की सौगात मिल सकती है। वर्ग एक में बीएड डिग्रीधारकों के लिए 72,825 पदों पर तथा वर्ग दो में बीटीसी, विशिष्ट बीटीसी व उर्दू अभ्यर्थियों के 9820 पदों पर नियुक्तियां होंगी। मंडल में कुल 1020 पदों पर यह भर्ती होगी। अक्टूबर के प्रथम सप्ताह में आवेदन प्रक्रिया शुरू हो सकेगी।
प्राइमरी स्कूलों में टीईटी से शिक्षकों की लंबित भर्ती प्रक्रिया को परवान चढ़ाने के लिए फिर से क शमकश शुरू हो चुकी है। सचिव बेसिक शिक्षा सुनील कुमार की अध्यक्षता में लखनऊ में उच्चस्तरीय बैठक में इस बारे में कई अहम निर्णय लिए गए। इस बार भर्ती प्रक्रिया को दो श्रेणियों में बांटा गया है। तय कार्यक्रम के मुताबिक, नई भर्ती के लिए विज्ञापन अक्टूबर के प्रथम सप्ताह में जारी होने की उम्मीद लगाई जा रही है। भर्ती के वर्ग एक में बीएड डिग्रीधारकों के लिए 72,825 पदों पर भर्ती होगी, जबकि बीटीसी, विशिष्ट बीटीसी-2007, विशिष्ट बीटीसी-2008 विशेष चयन तथा उर्दू अभ्यर्थियों के लिए 9820 पद रखे गए हैं। नवंबर में काउंसलिंग का कार्यक्रम रखा गया है।
जिले में पदों का विभाजन
जिले में भर्ती के प्रथम वर्ग में बीएड डिग्रीधारकों के लिए 600 तथा मुजफ्फरनगर व शामली में 100-100 तथा वर्ग दो में मंडल में बीटीसी, विशिष्ट बीटीसी 2007 व 2008 व उर्दू अभ्यर्थियों की 220 पदों पर भर्ती होगी। बता दें कि दिसंबर 2011 में जिले में 800 पदों पर भर्ती के लिए टीईटी उत्तीर्ण अभ्यर्थियों से आवेदन पत्र मांगे गए थे, जबकि इस बार 200 पद कम किए गए हैं

Source - Jagran
25-9-2012

UPTET - शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में बदलाव पर जवाब तलब

UPTET - टीईटी - TET

UPTET - शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में  बदलाव पर जवाब तलब




लखनऊ (एसएनबी)। इलाहाबाद उच्च न्यायालय की लखनऊ पीठ में टीईटी के तहत प्राथमिक शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया में बदलाव किए जाने वाली सरकार की अधिसूचना को चुनौती दी गयी है। इस मामले में दायर याचिका पर पीठ ने राज्य सरकार से जवाब-तलब करते हुए अगली सुनवाई एक अक्टूबर को नियत की है।न्यायमूर्ति अजय लाम्बा की एकल पीठ ने यह आदेश याची अरविन्द कुमार व अन्य द्वारा दायर याचिका पर दिये हैं। याचिका प्रस्तुत कर कहा गया है कि प्रदेश की पूर्व सरकार ने प्राथमिक शिक्षकों के बहत्तर हजार पच्चीस पदों की भर्ती के लिए जो प्रक्रिया व मानकअपनाये थे, वर्तमान सरकार ने अधिसूचना जारी कर उसमें बदलाव कर दिया है। कहा गया कि इन पदों के लिए पहले टीईटी, बीएड व बीटीसी अर्हता थी। आरोप लगाया गया है कि वर्तमान सरकार ने इसे बदलकर हाईस्कूल, इण्टर व अन्य शैक्षिक योग्यता के आधार पर चयन का मानक कर दिया। यह भी कहा गया कि पहले कीप्रक्रिया के तहत इन शिक्षकों की भर्तियां शुरू की गयी थीं और चयन का अन्तिम पड़ाव चल रहा था कि इसी बीच नयी सरकार ने अधिसूचना जारी कर प्रक्रिया व अर्हता में बदलाव कर दिया जो कि नियमों के विपरीत था। यह भी कहा गया कि जब पिछली प्रक्रिया के तहत भर्तियां शुरू हो गयी थीं तो नये तरीके से पुन: भर्ती प्रक्रिया अपनाना संविधान के खिलाफ है। याचिका दायर कर नयी प्रक्रिया अपनाने संबंधी अधिसूचना की वैधता को चुनौती दी गयी है। अगली सुनवाई 1 अक्टूबर कोहोगी।
Source - Rashtriya Sahara
26-9-2012

UPTET - 72,825 प्राइमरी शिक्षकों की भर्ती का मामला, यूपी सरकार से जवाब तलब

UPTET - टीईटी - TET


UPTET - 72,825 प्राइमरी शिक्षकों की भर्ती का मामला, यूपी सरकार से जवाब तलब


लखनऊ/ब्यूरो



72825 primary teachers recruitment case explanation from state govt
प्रदेश में 72,825 प्राथमिक शिक्षकों की भर्ती का मामला हाईकोर्ट पहुंच गया है। इन प्राइमरी शिक्षकों की भर्ती संबंधी राज्य सरकार की 31 अगस्त की विज्ञप्ति को हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ में चुनौती दी गई है। कोर्ट ने इस मामले में राज्य सरकार से जवाब तलब किया है

याचिका में पिछली सरकार के दौरान निर्धारित नियमों के तहत प्राइमरी शिक्षकों की नियुक्ति किए जाने का आग्रह किया गया है। इस मामले में अगली सुनवाई एक अक्तूबर को होगी। न्यायमूर्ति अजय लांबा ने यह आदेश अरविंद कुमार सिंह व अन्य अभ्यर्थियों की याचिका पर दिया। कोर्ट ने सरकारी वकील को मामले में निर्देश प्राप्त कर पहली अक्तूबर को राज्य सरकार का पक्ष पेश करने को कहा है।

याचियों का कहना है कि सूबे की पिछली सरकार के दौरान 23/30 नवंबर 2011 को विज्ञापन के तहत इन प्राइमरी शिक्षकों का चयन टीईटी परीक्षा के प्राप्तांकों की मेरिट चयन प्रक्रिया अंतिम दौर में थी। लेकिन मौजूदा सरकार ने बेसिक शिक्षा कानून में संशोधन कर पहले जारी हो चुकी विज्ञप्तियों व आवेदनों को रद्द कर दिया। अब चयन का आधार शैक्षिक योग्यता के गुणांक को रखा गया है, जो उचित नहीं है।

याचियों ने कहा कि यह टीईटी जैसे प्रतियोगी परीक्षा के जरिए चयनित अभ्यर्थियों के हितों के खिलाफ है। उधर, राज्य सरकार की तरफ से याचिका का विरोध किया गया। साथ ही इस संबंध में निर्देश प्राप्त करने को समय दिए जाने का आग्रह किया गया। इस पर कोर्ट ने सरकार का पक्ष पेश करने के लिए समय देते हुए अगली सुनवाई एक अक्तूबर को तय की है। 

Source- Amar Ujala
26-9-2012

Tuesday, 25 September 2012

UPTET - टीईटी - TET


                                                            CLICK HERE

UPTET - डायट प्राचार्य और बीएसए करेंगे डिजिटल सिग्नेचर शिक्षक भर्ती में ऑनलाइन आवेदन के चलते किया फैसला

UPTET - टीईटी - TET

 UPTET - डायट प्राचार्य और बीएसए करेंगे डिजिटल सिग्नेचर शिक्षक भर्ती में ऑनलाइन आवेदन के चलते किया फैसला
                                       Source - Amar Ujala


5-9-2012

UPTET - कई के सपने हो गए चकनाचूर

UPTET - टीईटी - TET

UPTET - कई के सपने हो गए चकनाचूर


मधुबन ( मऊ) : आखिरकार एक लंबे इंतजार के बाद टीइटी के संबंध में सरकार का निर्णय आ ही गया। नए शासनादेश के अनुसार उत्तर प्रदेश में 72 हजार शिक्षकों के रिक्त पदों की भर्ती अब टीइटी परीक्षा में प्राप्त अंकों नहीं बल्कि हाईस्कूल, इंटर, बीए एवं बीएड में प्राप्त अंकों के योग से बनने वाली मेरिट सूची के आधार पर होगी। हां इसके लिये टीईटी परीक्षा में सफल होना अनिवार्य होगा।
इस नये आदेश से एक तरफ जहां कइयों की बांछे खिल उठीं तो कइयों के चेहरे पूरी तरह मुरझा गये। कारण भी साफ है। वे अभ्यर्थी जिनके उपरोक्त परीक्षाओं में तो अच्छे अंक थे लेकिन टीइटी परीक्षा में 100 से नीचे अंक मिलने के कारण अपनी दावेदारी को लेकर पूरी तरह मायूस हो चुके थे, अचानक नये आदेश ने उनके पंख में उड़ान भर दी। दुबारी के जितेन्द्र कुमार, दरगाह के सतीश गुप्ता, संतोष शर्मा, आलोक वर्मा आदि जैसे कई अभ्यर्थी टीइटी परीक्षा में संतोषजनक अंक न पाकर भी अपनी नियुक्ति को लेकर आश्वस्त हैं। क्योंकि अन्य परीक्षाओं में इनके अच्छे अंक है वहीं परिसर के राजेश यादव टीइटी में 123 अंक पाकर भी अपने आप को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं। उपरोक्त परीक्षाओं में इन्हें जो अंक मिले हैं उसमें यह शायद ही अपने आप को मुकाबला में पाएं। यही हाल अजय शर्मा, लियाकत अली, श्रीराम, मनोज यादव जैसे लोगों की भी है जो टीइटी में अच्छे नंबरों से सफल होने के बावजूद अपने आप को दावेदारी से बाहर मानकर चल रहे हैं। अब तो आवेदन की प्रक्रिया शुरु भी हो चुकी है। बेचारे कर भी क्या सकते हैं

Source - Jagran
24-9-2012 


Jagran ke anusar to avedan ki prakriya shuru bhi ho chuki hai.

UPTET - शिक्षण प्रशिक्षण दुरुस्त करने पर जोर

UPTET - टीईटी - TET


UPTET - शिक्षण प्रशिक्षण दुरुस्त करने पर जोर
जागरण ब्यूरो, लखनऊ : अध्यापक पात्रता परीक्षा पर उठे विवाद और शिक्षकों के पद पर बीएड डिग्रीधारकों को भर्ती करने की अनुमति हासिल करने के बाद बेसिक शिक्षा विभाग का जोर अब प्रदेश में शिक्षण प्रशिक्षण व्यवस्था को दुरुस्त करने पर होगा। शिक्षकों को सेवा से पहले दिये जाने वाले बीटीसी प्रशिक्षण को विनियमित करने के लिए विभाग कवायद शुरू कर चुका है। प्रदेश के परिषदीय स्कूलों में शिक्षक नियुक्त होने के लिए शैक्षिक योग्यता स्नातक और बीटीसी है। बीटीसी का दो वर्षीय प्रशिक्षण पूरा करने वाले प्रशिक्षु (अब अध्यापक पात्रता परीक्षा उत्तीर्ण करना भी अनिवार्य) परिषदीय स्कूलों में शिक्षक नियुक्त होते हैं। बीटीसी प्रशिक्षण जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) तथा राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद (एनसीटीई) से मान्यता प्राप्त और राज्य सरकार से संबद्ध निजी संस्थान देते हैं। प्रदेश में जितनी संख्या में शिक्षकों की जरूरत है, उसके अनुपात में बीटीसी ट्रेनिंग की व्यवस्था नहीं है। प्रदेश में हर साल औसतन 12 से 14 हजार शिक्षक रिटायर होते हैं और इससे कुछ ज्यादा ही बीटीसी प्रशिक्षण हासिल कर पाते हैं। इतना ही नहीं, राज्य में बीटीसी ट्रेनिंग के कर्णधार बने डायट प्रशिक्षकों की जबर्दस्त कमी से जूझ रहे हैं। डायट में टीचर्स ट्रेनर्स के 40 फीसदी पदों पर ही तैनाती है, शेष खाली हैं। राज्य में बीटीसी का सत्र भी नियमित नहीं है। निजी संस्थाओं को बीटीसी की संबद्धता देने के लिए कोई कैलेंडर भी तय नहीं है। हाल ही में एनसीटीई ने राज्य सरकार को परिषदीय प्राथमिक स्कूलों में शिक्षकों के पद पर बीएड डिग्रीधारकों को 31 मार्च 2014 तक शिक्षक नियुक्त करने की अनुमति तो दे दी लेकिन साथ में यह भी हिदायत दी कि राज्य सरकार बीटीसी प्रशिक्षण की व्यवस्था को दुरुस्त करे। शिक्षकों के सेवापूर्व प्रशिक्षण को विनियमित करने के लिए बेसिक शिक्षा विभाग ने नियमावली बनाने की कवायद शुरू कर दी है। इस संबंध में राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद शासन को उप्र प्रारंभिक (बेसिक) शिक्षा प्रशिक्षण नियमावली 2012 का प्रारूप उपलब्ध करा चुका है। नियमावली को अंतिम रूप देने के लिए शासन में विचार विमर्श जारी है। नियमावली के प्रारूप को अंतिम रूप देने के बाद इसे कैबिनेट से मंजूर कराया जाएगा।


Source - Jagran
25-9-2012
--------------

 According to news this is BASIC SHIKSHA PRASHIKSHAN NIYAMAWALI 2012 not BASIC TEACHERS NIYUKTI NIYAMAWALI 1981