BREAKING NEWS

सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर शिक्षक भर्ती की तैयारी शुरू ***चुनावी गणित में भावी शिक्षकों पर भी डोरे *** :----
Showing posts with label SBTC. Show all posts
Showing posts with label SBTC. Show all posts

Monday, 24 September 2012

BTC & SBTC - मंत्री के बुलावे पर कल लखनऊ जाएंगे प्रशिक्षित

UPTET - टीईटी - TET

BTC & SBTC - मंत्री के बुलावे पर कल लखनऊ जाएंगे प्रशिक्षित

मंत्री के बुलावे पर कल लखनऊ जाएंगे प्रशिक्षित
बलिया : बीटीसी 2004 व विशिष्ट बीटीसी 2004 से 08 के पांच जनपदों से जुटे प्रशिक्षितों ने रविवार को अपनी नियुक्ति की मांग को लेकर बेसिक शिक्षाधिकारी रामगोंविद चौधरी के जगदीशपुर पानी टंकी स्थित आवास पर धरना दिया। अंतत: आवास से बाहर निकलकर आए मंत्री श्री चौधरी के आश्वासन पर प्रशिक्षितों ने धरना समाप्त किया। रविवार को गोरखपुर, देवरिया, मऊ, गाजीपुर व बलिया डायटों से प्रशिक्षित करीब 50 छात्र बेसिक शिक्षा मंत्री राम गोविंद चौधरी के आवास पर नियुक्ति के संबंध में वार्ता के लिए पहुंचे। मंत्री श्री चौधरी ने प्रशिक्षितों से कहा कि नियुक्ति के लिए डायरेक्टर व शिक्षा सचिव से कहा गया है और मामला वहीं से लंबित है। मंत्री के इस जवाब पर प्रशिक्षित छात्र भड़क गए और वहीं धरना शुरू कर दिया। काफी देर बाद अंतत: मंत्री श्री चौधरी बाहर निकले और कहा कि पांचों जनपदों से एक-एक लोग मिलकर पांच सदस्यों का प्रतिनिधिमंडल बनाकर 25 सितंबर को लखनऊ पहुंच जाएं। आश्वासन दिया कि प्रतिनिधिमंडल के साथ डायरेक्टर तथा शिक्षा सचिव के साथ वार्ता कराकर निश्चित रूप से इसका हल निकाला जाएगा। मंत्री श्री चौधरी के आश्वासन पर प्रशिक्षितों ने धरना समाप्त किया। धरना में राजेंद्र गुप्त, मनोज सिंह, पप्पू सिंह, राजीव, करुणेश, कुंवर फूल बदन, बिलकिश जहां, विनय पांडेय, सनत राय, राज कुमार, वकील यादव आदि मौजूद रहे। 

Source - Jagran
23-9-2012

Saturday, 22 September 2012

BTC AND SBTC - बीटीसी व विशिष्ट बीटीसी वाले नहीं, टीईटी पास बनेंगे शिक्षक

UPTET - टीईटी - TET

BTC AND SBTC - बीटीसी व विशिष्ट बीटीसी वाले नहीं, टीईटी पास बनेंगे शिक्षक

बीटीसी और विशिष्ट बीटीसी करने वालों के बिना टीईटी पास किए शिक्षक बनने के अरमानों पर पानी फिर गया हैराज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी) से भेजे गए प्रस्ताव को राज्य सरकार ने खारिज कर दिया है

शासन स्तर पर हुई उच्चाधिकारियों की बैठक में तय किया गया है कि बिना टीईटी पास बीटीसी और विशिष्ट बीटीसी वालों को शिक्षक नहीं बनाया जाएगा। इसके लिए तर्क दिया गया है कि यूपी में शिक्षा का अधिकार नियमावली लागू है और इसमें शर्त है कि टीईटी पास करने वाला ही शिक्षक बनेगा।

प्रदेश के बेसिक शिक्षा परिषद के स्कूलों में शिक्षक रखने की योग्यता बीटीसी है। विशेष परिस्थितियों में राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद (एनसीटीई) से अनुमति लेकर बीएड डिग्रीधारकों को छह माह का विशिष्ट बीटीसी का प्रशिक्षण देकर सहायक अध्यापक रखा जाता रहा है। यूपी में वर्ष 2004 में सामान्य बीटीसी और वर्ष 2004, 2007 और 2008 में विशिष्ट बीटीसी के तहत भर्ती प्रक्रिया की गई

इस अवधि में चयनित कुछ अभ्यर्थियों को कुछ कमियों के चलते प्रशिक्षण देने से मना कर दिया गया। कोर्ट के निर्देश पर बाद में ऐसे अभ्यर्थियों को वर्ष 2011 में प्रशिक्षण दिया गया। यूपी में शिक्षा का अधिकार अधिनियम की नियमावली जुलाई 2011 में जारी की गई। इसके जारी होने के साथ यह अनिवार्य कर दिया गया कि टीईटी पास करने वाला ही शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने के लिए पात्र कर दिया गया

बेसिक शिक्षा मंत्री रामगोविंद चौधरी से बीटीसी और विशिष्ट बीटीसी करने वाले अभ्यर्थियों का एक प्रतिनिधि मंडल मिला था। इन्होंने अपने साथ प्रशिक्षण करने वाले अभ्यर्थियों को शिक्षक बनाने की जानकारी देते हुए शेष बचे अभ्यर्थियों को भी इससे मुक्ति देने की मांग की थी।

इसके आधार पर एससीईआरटी से प्रस्ताव मांगा गया था, लेकिन शासन में उच्चाधिकारियों की बैठक में इस प्रस्ताव को खारिज कर दिया गया। कहा गया कि प्राइमरी स्कूलों में शिक्षक बनने के लिए टीईटी पास करना अनिवार्य है। इसलिए टीईटी पास बीटीसी और विशिष्ट बीटीसी वाले ही शिक्षक बन सकेंगे। पर इन्हें जिस मंडल से प्रशिक्षण प्राप्त किया है, उसके सभी जिलों में शिक्षक भर्ती के लिए आवेदन करने की छूट होगी

Source - Amar Ujala

22-9-2012

Friday, 21 September 2012

UPTET - शिक्षक भर्ती प्रक्रिया पर कल लग सकती है मुहर

UPTET - टीईटी - TET

UPTET - शिक्षक भर्ती प्रक्रिया पर कल लग सकती है मुहर
•अमर उजाला ब्यूरो
लखनऊ। बेसिक शिक्षा परिषद में टीईटी पास बीएड डिग्रीधारकों को रखने की प्रक्रिया पर शनिवार को मुहर लग सकती है। प्रमुख सचिव बेसिक शिक्षा सुनील कुमार ने विभाग के अधिकारियों की बैठक बुलाई है। इसमें जिलेवार शिक्षकों की रिक्तियों का ब्यौरा रखने के साथ अन्य प्रक्रियाओं पर भी चर्चा की जाएगी। वहीं राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्ष परिषद (एससीईआरटी) निदेशालय में भी इसी दिन जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) प्राचार्यों की बैठक बुलाई गई है। बेसिक शिक्षा परिषद के प्राथमिक स्कूलों में 72 हजार 825 शिक्षकों को रखा जाना है। इन शिक्षकों की भर्ती की मंजूरी राष्ट्री अध्यापक शिक्षा परिषद (एनसीटीई) ने दे दी है। प्रमुख सचिव बेसिक शिक्षा ने निदेशक बासुदेव यादव से शिक्षकों की जिलेवार रिक्तियां मांगी हैं। इसके बाद ही शिक्षकों की भर्ती के लिए विज्ञापन निकाला जाना है। बताया जाता है कि बेसिक शिक्षा परिषद ने जिलेवार रिक्तियों का ब्यौरा तैयार कर लिया है। इसे शनिवार को प्रमुख सचिव की अध्यक्षता में होने वाली बैठक में रखा जाएगा। इसके बाद भर्ती का जिलेवार विज्ञापन निकाला जाएगा। राज्य सरकार इस बार शिक्षकों की भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन लेना चाहती है, ताकि कंप्यूटरीकृत रिकॉर्ड तैयार करने में अधिक समय न लगे और शीघ्र ही मेरिट निकाल कर भर्ती के लिए काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू कर दी जाए

Source - Amar Ujala
21-9-2012

Thursday, 20 September 2012

SBTC - महंगाई भत्ता व बोनस को लेकर शिक्षकों का प्रदर्शन

UPTET - टीईटी - TET

SBTC - महंगाई भत्ता व बोनस को लेकर शिक्षकों का प्रदर्शन

जागरण कार्यालय,गोंडा : विशिष्ट बीटीसी शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन के बैनर तले गुरुवार को शिक्षकों ने लेखाधिकारी कार्यालय में प्रदर्शन किया। चेतावनी दी कि यदि 30 सितंबर तक महंगाई भत्ता व बोनस का संपूर्ण भुगतान नहीं किया गया तो पांच अक्टूबर को बीएसए व लेखाधिकारी कार्यालय में तालाबंदी कर आंदोलन किया जाएगा।
एसोसिएशन के अध्यक्ष मनोज सिंह व महामंत्री अनूप सिंह की अगुवाई में शिक्षकों ने लेखाधिकारी कार्यालय बेसिक का घेराव किया। शिक्षकों ने कहा कि जून में सेवानिवृत्त शिक्षकों का संपूर्ण भुगतान नहीं हो पाया। शिक्षकों को महंगाई भत्ता व बोनस का भुगतान नहीं किया गया। शिक्षकों को जानबूझ कर परेशान किया जा रहा है। शिक्षकों ने आरोप लगाया कि वसूली के चक्कर में भुगतान लटकाया जा रहा है। लेखाधिकारी ने आश्वस्त किया कि 30 सितंबर तक सभी देयों का भुगतान कर दिया जाएगा। इस पर शिक्षकों ने कहा कि यदि उक्त अवधि में भुगतान नहीं हुआ तो पांच अक्टूबर को जिले के सभी शिक्षक सड़क पर उतर कर विरोध प्रदर्शन करेंगे और कार्यालय में तालाबंदी कर कार्य ठप करवा देंगे। मंडल महामंत्री संजीव मिश्र, अभय गिरि, रविसिंह, राम विलास वर्मा,अमरीश पांडेय, निरंकार सिंह, जितेंद्र सिंह, शान मोहम्मद, डॉ.ओंकार सिंह, जेपी मिश्र,शादाब सिद्दीकी, देवेंद्र कुमार, सत्यवान सिंह, संजय सिंह, आजाद वेग,मनोज पांडेय,अफसर हसन आदि शिक्षक प्रदर्शन में शामिल रहे

Source - Jagran
20-9-2012