टीईटी में फंसा 31 प्रशिक्षुओं का भविष्य | |
फतेहपुर। बेसिक शिक्षा विभाग में टीईटी की अनिवार्यता से 33 प्रशिक्षित
अभ्यर्थियों का भविष्य अधर में फंस गया है। एक साल से प्रशिक्षण लेने के
बाद यह अभ्यर्थी टीचर बनने की आश लगाए घर में बैठे हैं, लेकिन शासन से कोई
निर्देश न मिलने के कारण उनका परिषदीय विद्यालयों में टीचर बनने का रास्ता
अवरुद्ध है।
जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान से अगस्त 2011 में 32 बीटीसी और एक विशिष्ट बीटीसी का प्रशिक्षण पूर्ण करने के बाद 33 अभ्यर्थियों की सूची बेसिक शिक्षा विभाग को परिषदीय स्कूलों में टीचर पद पर तैनाती के लिए भेजी गई थी। बेसिक शिक्षा विभाग तैनाती की तैयारी कर रहा था कि शासन ने टीचर पद चयन के लिए टीईटी अनिवार्यता का शासनादेश जारी कर दिया। शासनादेश मिलते ही बेसिक शिक्षा विभाग ने नियुक्ति प्रक्रिया जस की तस रोक दी। बेसिक शिक्षा अधिकारी ने शासन को पत्र लिखकर शासनादेश जारी होने से पूर्व प्रशिक्षु अभ्यर्थियों की नियुक्ति करने या न करने की राय मांगी थी। साल भर गुजर गया किंतु इस संबंध में शासन से कोई भी दिशा निर्देश प्राप्त नहीं हुए हैं। ऐसी स्थिति में प्रशिक्षित इन 33 अभ्यर्थियों की चयन प्रकिया अधर में है। बेसिक शिक्षा अधिकारी राजेंद्र प्रसाद यादव ने बताया कि जब तक शासन से इस संबंध में कोई दिशा निर्देश नहीं प्राप्त होते हैं इन प्रशिक्षित अभ्यर्थियों की नियुक्ति करने की प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ाई जा सकती है।
Source- Jagran
26-8-2012
|
UPTET, CTET, RTET, ATET, BITET, GTET, INTERVIEW, RESULTS, RECRUIMENT, GOVT. JOBS, सरकारी नौकरी / नियुक्ति परिणाम / टीईटी LATEST NEWS BREAKING NEWS UPDATE
BREAKING NEWS
Monday, 27 August 2012
UPTET- टीईटी में फंसा 31 प्रशिक्षुओं का भविष्य
UPTET- टीईटी अभ्यर्थियों के माथे पर चिंता की रेखाएं
टीईटी अभ्यर्थियों के माथे पर चिंता की रेखाएं
मैनपुरी: बेसिक परिषदीय स्कूलों में शिक्षक के पद पर तैनाती पाने के लिए अभ्यर्थियों ने शिक्षक पात्रता परीक्षा उत्तीर्ण कर जब मुश्किलों से पार पा ली तो अब कोर्ट की तारीखें उनकी राह का रोड़ा बनी हुई हैं। वहीं सरकार के रूख को लेकर भी टीईटी उत्तीर्ण अभ्यर्थियों के माथे पर चिंता की रेखाएं खिंची हुई है।
उल्लेखनीय है कि शिक्षक पात्रता परीक्षा उत्तीर्ण अभ्यर्थियों की नियुक्ति प्रक्रिया को लेकर सोमवार को न्यायालय अपना फैसला सुना सकती है। जिसे लेकर अभ्यर्थियों के जेहन में उठापटक मची है कि आखिर सरकार शिक्षक भर्ती प्रक्रिया को लेकर न्यायालय में अपना पक्ष रखेगी या एक बार फिर कोर्ट की तारीख उन्हें मिलेगी।
बताते चलें कि शासन द्वारा टीईटी अभ्यर्थियों की मेरिट और शैक्षिक आधार पर मेरिट बनाकर भर्ती किये जाने की घोषणा की गयी है। जिसमें सामान्य वर्ग के लिए 90 प्रतिशत, ओबीसी/एससी वर्ग के लिए 83 प्रतिशत अंकों की मेरिट रखी गयी थी। जबकि टीईटी अभ्यर्थियों का कहना है कि जब पात्रता परीक्षा उत्तीर्ण की है तो उसी की मेरिट के आधार पर चयन किया जाये।
लेकिन अब तक शासन द्वारा टीईटी उत्तीर्ण अभ्यर्थियों के भविष्य को लेकर अंतिम फैसला होगा या नहीं। इस बात का पता नहीं चल पा रहा है क्यों कि सरकार द्वारा अब तक न्यायालय में अपना पक्ष प्रस्तुत नहीं किया गया है जिस कारण अभ्यर्थियों को तारीख दर तारीख मिल रही है। सोमवार को न्यायालय में सरकार यदि अपना पक्ष प्रस्तुत कर देती है तो जल्द ही टीईटी अभ्यर्थियों के भविष्य का फैसला हो जायेगा।
टीईटी उत्तीर्ण अभ्यर्थी ऋषि मिश्रा, माधवेंद्र सिंह, अतुल कुमार, निर्देश कुमार, विकास यादव, शालिनी चौहान आदि का कहना है कि उन्हें न्यायालय के फैसले से कहीं ज्यादा सरकार द्वारा पक्ष प्रस्तुत करने की चिंता सता रही है, ताकि उनके भविष्य अधर में लटकने से बच जाये।
Source- Jagran
26-8-2012
Sunday, 26 August 2012
UTTARAKHAND TET- टीईटी चयनितों को सप्ताह के भीतर मिलेंगे नियुक्ति पत्र
टीईटी चयनितों को सप्ताह के भीतर मिलेंगे नियुक्ति पत्र
जागरण संवाददाता, देहरादून: प्राथमिक शिक्षा नियमावली को कैबिनेट की मंजूरी के बाद टीईटी चयनितों में निुयक्ति की आस जगी है। अपर शिक्षा निदेशक बेसिक मोहन सिंह नेगी ने टीईटी चयनित बीएड प्रशिक्षितों को एक सप्ताह में नियुक्ति पत्र जारी करने का आश्वासन दिया है।
अपर निदेशक प्राथमिक शिक्षा ने शनिवार को प्रदेशभर के डायट प्राचार्यो की बैठक ली। बैठक में उन्होंने निर्देश दिए कि टीईटी चयनितों के नियुक्ति पत्र जारी करने में आ रही समस्याओं का जल्द समाधान किया जाए। उन्होंने कहा कि टीईटी पदों पर नियमानुसार आरक्षण की अच्छी तरह से जांच की जाए। जिन जिलों की टीईटी चयनित सूची में कोई पेच नहीं है वह सूची जारी कर दें। इस अवसर पर शिक्षकों के प्रशिक्षण पर भी चर्चा की गई। बैठक में अपर निदेशक एससीईआरटी डॉ. संतोष कुमार शील, उप निदेशक आशारानी पैन्यूली आदि मौजूद रहे।
चयनितों का धरना जारी
टीईटी चयनित बीएड प्रशिक्षितों का शिक्षा निदेशालय में धरना शनिवार को भी जारी रहा। संघ के अध्यक्ष अनूप जदली ने कहा कि अधिकारी आश्वासन दे रहे हैं, लेकिन उनकों नियुक्ति पत्र जारी नहीं किए जा रहे हैं। धरना स्थल पर भगवती हिंदवाण, बृजमोहन, दीपक बधानी, भुवनेश जुयाल आदि मौजूद रहे।
Source- Jagran
26-8-2012
SBTC- मजबूती से लड़ी जाएगी विशिष्ट बीटीसी शिक्षकों की लड़ाई
मजबूती से लड़ी जाएगी विशिष्ट बीटीसी शिक्षकों की लड़ाई
मजबूती से लड़ी जाएगी विशिष्ट बीटीसी शिक्षकों की लड़ाई
विशिष्ट बीटीसी शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन के बैनर तले जायज मांगों को लेकर लड़ाई लड़ी जा रही है। शिक्षकों के अधिकार मिलने तक लड़ाई जारी रहेगी। वेतन विसंगतियों पंद्रह सितम्बर तक दूर नही हुई तो विधान सभा घेरने का कार्य किया जाएगा।
उक्त बातें शनिवार को जूनियर हाईस्कूल खलीलाबाद में वार्षिक अधिवेशन में प्रदेश मंत्री प्रभारी गोरखपुर-बस्ती मंडल तारकेश्वर शाही ने कहीं। उन्होंने कहा कि त्रूटिपूर्ण अन्तर जनपदीय स्थानांतरण सूची निरस्त कर दूसरी 18000 शिक्षकों की सूची आई तथा एक सूची और आ रही है। प्रदेश उपाध्यक्ष संजय वर्मा ने कहा कि अंशदायी नयी पेंशन योजना शिक्षकों के साथ धोखा है इसे किसी भी दशा में स्वीकार नही किया जाएगा। हमें पुरानी पेंशन योजना से काम अब स्वीकार नही है इसके लिए उच्च न्यायालय की शरण के साथ सड़क से सदन तक की लड़ाई लड़ी जाएगी। विज्ञान सिंह ने कहा कि न्याय की लड़ाई संगठन प्रारंभ काल से किया जा रहा है। हीरालाल भारती ने कहा कि जायज मांगों को लेकर बार-बार धरना प्रदर्शन किया गया, लेकिन मांगों को अनसुनी की जा रही है। कार्यकारिणी गठन के पश्चात एकजुटता से अधिकार के प्रति सजग रहना होगा। भारतेंदु यादव ने कहा कि हितों की रक्षा के लिए एकजुटता जरुरी है। अधिवेशन की अध्यक्षता संजय राज सिंह ने किया।
इस मौके पर जिला कार्यकारिणी का सर्व सम्मति से गठन किया गया, जिसमें कृष्णेंद्र यादव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अरविंद चौधरी, उपाध्यक्ष कंहैया लाल, कृष्णकांत यादव, व डा.आशुतोष यादव, महामंत्री केशरी लाल, कोषाध्यक्ष शिवप्रसाद शर्मा, संगठन मंत्री हरि किशोर सिंह, मंत्री महेंद्र कुमार अमरोही, रोहित कुमार, सेराजुद्दीन, सुभाष चंद, मीडिया प्रभारी रामकेश, प्रवक्ता हरीश कुमार यादव, विधि सलाहकार नीरज सिंह चूने गए।
इस मौके पर आलोक कुमार, अरुण यादव, जितेंद्र सिंह, संदीप सिंह, चंद्रशेखर सिंह, योगेंद्र प्रताप, शोएब अहमद, अमरनाथ वर्मा, अवधेश कुमार, राकेश कुमार, सुधीर सिंह, सरेश मौर्य, दिनेश कुमार, जीतेंद्र कुमार, मधुसुदन, संजय भूषण, मुकेश, अरविंद, महेंद, राहुल सिंह, अमरनाथ, कृष्णचंद्र, सत्येंद्र, अमरजीत, रामशंकर पाल, जयसिंह आदि मौजूद रहे।
Source- Jagran
25-8-2012
INDIAN POST- डाक विभाग: आवेदन पत्र खत्म, अभ्यर्थी परेशान
डाक विभाग: आवेदन पत्र खत्म, अभ्यर्थी परेशान
जागरण संवाददाता, आगरा: डाक विभाग में आवेदन पत्र खत्म हो चुके हैं, जिन्हें खरीदने के लिए अभ्यर्थी प्रधान डाकघर में भटक रहे हैं। 16 अगस्त को डिमांड भेजने के बावजूद अभी तक आवेदन नहीं आए।
डाक विभाग ने प्रदेश स्तर पर डाक सहायकों, छटाई सहायकों के पद के लिए आवेदन मांगे हैं। इसमें आगरा में 13 पदों के लिए नियुक्ति की जायेगी। जिनमें 7 अनारक्षित और 4 अनुसूचित जाति व अन्य हैं। 12 अगस्त को 4 सौ फार्म मंगाए, वे हाथों हाथ बिक गए। उसके बाद दो हजार फार्मो की और बिक्री हो चुकी है। 18 अगस्त को वे खत्म हो गये। इसके बाद से अभ्यर्थी यहां लगातार चक्कर काट रहे हैं, लेकिन फार्म नहीं मिल रहे हैं। प्रधान डाकघर में फार्म लेने शमशाबाद से आये राजीव चौहान ने आरोप लगाया कि वे कई दिन से चक्कर लगा रहे है, लेकिन कर्मचारी संतोष जनक जबाव नहीं देते। वहीं अलबतियां के प्रभांशु सक्सेना भी वहां पहुंच कर इंतजार करते हैं कि कब फार्म आएं।
इस संबंध में निदेशक (डाक सेवाएं) विभाग उमेश वर्मा ने बताया कि 16 अगस्त को 5 हजार फार्मो की डिमांड लखनऊ ऑफिस भेजी जा चुकी है, जिनके अगले सप्ताह आने की संभावना है। उसके बाद उनकी बिक्री शुरू हो जायेगी। फार्म जमा करने की अंतिम तिथि 25 सितंबर है। इन फार्म को ऑन लाइन करने का भी प्रयास किया जायेगा।
Source- Jagran
25-8-2012
INDIAN POST- खुद के 'फार्म' बांटने में डाक विभाग नाकाम
खुद के 'फार्म' बांटने में डाक विभाग नाकाम
खुद के 'फार्म' बांटने में डाक विभाग नाकाम
रोजाना की तरह शुक्रवार को भी लोगों को जीपीओ कार्यालय से बिन फार्म लौटना पड़ा। बेरोजगार युवक-युवतियां जीपीओ के काउंटर पर फार्म के लिए लाइन में लग गए। फार्म भरने की अंतिम तिथि 25 अगस्त है, इसलिए बेरोजगार पहल करने की फिराक में है।
सूत्रों का कहना है कि पद भले ही उन्नीस हो लेकिन फार्म पांच सौ तक बिक चुके हैं। पहले करीब 3 सौ फार्म बिक चुके थे, शुक्रवार को आंकड़ा पांच सौ तक पहुंच गया। फार्मो की डिमांड के चलते और फार्म मंगवाए गए हैं। लाइन में लगने के बाद भी जिन्हें फार्म नहीं मिला वे निराश होकर लौट गए। फार्म लेने के लिए मुलाना, बराड़ा, नारायणगढ़ आदि से लोग पहुंचे। प्रवर अधीक्षक सुरेंद्र कुमार शर्मा का कहना है फार्म खत्म होने के बाद डिमांड कर दी है। सीएमसी प्राइवेट कंपनी से फार्म की सप्लाई आ रही है।
लोगों ने अफसरों को कोसा
मुलाना से आए अश्रि्वनी, डीआरएम ऑफिस से आए बलजीत सिंह, रामपुर से ओमबीर, नीरज, बराड़ा से हरीश व विशाल ने बताया कि फार्म के लिए एक बार पहले भी आ चुके हैं लेकिन फार्म नहीं मिला। यह दूसरा चक्कर लग रहा है, इसके बावजूद फार्म नहीं मिला है। उनका कहना है कि फार्म के लिए अब अगले हफ्ते फिर आना होगा। अंबाला डिवीजन में क्लर्क के लिए 19 पद है। अंबाला छावनी, अंबाला सिटी, पंचकूला व यमुनानगर में डाकघर में फार्म दिए जा रहे हैं जो 1 सितम्बर तक दिल्ली भेजे जाने है।
Source- Jagran
25-8-2012
INDIAN POST- डाक विभाग में नियमों की अनदेखी कर हो रहा खेल
डाक विभाग में नियमों की अनदेखी कर हो रहा खेल
रानीश्वर (दुमका),निज प्रतिनिधि : डाक विभाग में नियम को अनदेखी कर पैरवी के बल पर कर्मचारियों की नियुक्ति एवं प्रोन्नति दिए जाने की खबर है। इसका खुलासा सूचना का अधिकार के तहत प्रियनाथ पाठक को दिए गए जवाब से हुआ है। मामला प्रवर डाक अधीक्षक दुमका से डाक अधीक्षक के पद पर एक डाकिया को प्रोन्नति दिए जाने से जुड़ा है। रघुनाथपुर उप डाकघर के अधीन कुमीरदहा के ग्रामीण डाकघर के पोस्टमास्टर त्रिलोचन मंडल वर्तमान में डाक निरीक्षक केन्द्रीय सूचना के अधीन डाकिया के पद पर नियुक्त है। विभाग द्वारा श्री मंडल से डाक अधिदर्शक के पद पर कार्य कराया जा रहा है। साथ ही यहां डाकिया के बदले डाक अधीक्षक के पद पर कार्यरत है। सूचना अधिकार कानून के तहत श्री पाठक ने प्रवर डाक अधीक्षक से छह बिंदु पर सूचना मांगी थी जिसके जवाब में यह जानकारी दी गयी कि डाक अधीक्षक की नियुक्ति डाकिया के कार्य अनुभव एवं सेवा की अवधि के तहत किया जाता है। यह कहा गया कि इससे संबंधित नियमावली की छाया प्रति प्रवर डाक अधीक्षक कार्यालय में उपलब्ध नहीं है। जानकारी में यह बताया गया कि त्रिलोचन मंडल डाक निरीक्षक केन्द्रीय दुमका के अधीन डाकिया पद पर नियुक्त है। डाक निरीक्षक दुमका के डाक अधिदर्शक का पद रिक्त है। इस पद पर त्रिलोचन को तत्काल अस्थायी रूप से कार्य करने की आदेश दिया गया है। त्रिलोचन को डाक अधीदर्शक पद पर नियुक्त नहीं किया गया है। जानकारी में लिखा गया है कि विभाग में वरीयता का नियम है पर वरीयता के आधार पर वह कार्य योग्य नहीं है। जब उन्हें डाक अधिदर्शक पद पर कार्य करने की इच्छा पूछा जाता है तो वरीय कर्मचारी काम करने से असमर्थता व्यक्त करते हैं। इस स्थिति में अन्य डाकिया को डाक निरीक्षक की अनुशंसा पर अस्थायी रूप से नियुक्त किया जाता है। यह भी कि कोई कर्मचारी स्थानान्तरण होकर एक स्थान से दूसरे स्थान पर आता हैं तो नियमानुसार वह उस मंडल के श्रेणीकरण कीसूची में नीचे रहता है। मतलब धनबाद मंडल से दुमका मंडल में स्थानान्तरित डाकिया त्रिलोचन यहां के अन्य सभी डाकिया से कनीय हैं। आगे सूचित किया गया है कि त्रिलोचन को डाक अधिदर्शक पद पर प्रोन्नति नहीं दिया गया है। इधर आवेदक का आरोप है कि उसे सूचना अधूरी दी गयी है लेकिन जो सूचनाएं दी गयी हैं उससे भी यह साफ है कि नियम कानून को दरकिनार कर डाक विभाग में कई तरह की अनियमिताएं हो रही हैं और इसे अंजाम देने के लिए एक सुनियोजित कर्मियों
Source- Jagran
25-8-2012
Saturday, 25 August 2012
यूपी में CBSE, ICSE छात्राओं को भी मिलेगा कन्या विद्या धन
प्रदेश सरकार यूपी बोर्ड के साथ-साथ सीबीएसई और आईसीएसई बोर्ड से इंटर पास
करने वाली छात्राओं को भी आगे की पढ़ाई जारी रखने के लिए कन्या विद्या धन
योजना के तहत 30 हजार रुपए देगी।
कार्यवाहक मुख्य सचिव वीके शर्मा द्वारा जारी दिशा-निर्देश में कहा गया है कि 2012 में माध्यमिक शिक्षा परिषद से इंटरमीडिएट परीक्षा या उसके समकक्ष कक्षा से 12वीं उत्तीर्ण होने वाली 35 हजार सालाना आय वाले परिवार की लड़कियां कन्या विद्या धन की पात्र होंगी।
दिशा निर्देश में कहा गया है कि कन्या विद्या धन योजना में गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले परिवार की बेटियों को वरीयता दी जाएगी। इस योजना के तहत चयनित लड़कियों को पैसा उनके बैंक खाते में दिया जाएगा या फिर सामूहिक कार्यक्रम आयोजित कर जिले के प्रभारी मंत्री चेक या ड्रॉफ्ट से बांटे सकेंगे। आवेदन की अंतिम तिथि 20 सितंबर निर्धारित की गई है।
कन्या विद्या धन योजना के लिए दो प्रमुख हिंदी अखबारों में विज्ञापन प्रकाशित कराया जाएगा और छात्राओं से निर्धारित प्रारूप पर आवेदन लिया जाएगा। छात्राओं ने जिस विद्यालय से इंटर की परीक्षा पास की होगी, वहां के प्रधानाचार्य से संस्तुति एवं अग्रसारित कराने के बाद आवेदन जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में जमा किया जाएगा।
आवेदन की अंतिम तिथि समाप्त होने पर डीएम की संस्तुति पर फार्म जमा किए जाएंगे। फार्म के साथ इंटरमीडिएट या फिर उसके समकक्ष उत्तीर्ण 2012 की प्रमाणित अंक तालिका और सक्षम अधिकारी से जारी आय प्रमाण पत्र लगाना अनिवार्य होगा। जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में आवेदन पत्रों की कंप्यूटरीकृत सूची रोजाना तैयार कराई जाएगी और निरीक्षण के समय इसे दिखाना होगा। इस योजना का लाभ छात्रवृत्ति या अन्य योजना से प्राप्त होने वाले लाभ से अतिरिक्त होगा।
कन्या विद्या धन के पत्रों के चयन के लिए सभी जिलों में जिलाधिकारियों की अध्यक्षता में कमेटी गठित की जाएगी। मुख्य विकास अधिकारी, वरिष्ठ अपर जिलाधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी, जिलापूर्ति अधिकारी, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी, जिलाधिकारी द्वारा नामित राजकीय व सहायता प्राप्त विद्यालय का प्रधानाचार्य और डीआईओएस सदस्य सचिव होगा। योजना के अंतर्गत बजट की उपलब्धता पर जिलेवार पारिवारिक आय की आधार पर पात्रों का चयन किया जाएगा।
Source- Amar Ujala
25-8-2012
कार्यवाहक मुख्य सचिव वीके शर्मा द्वारा जारी दिशा-निर्देश में कहा गया है कि 2012 में माध्यमिक शिक्षा परिषद से इंटरमीडिएट परीक्षा या उसके समकक्ष कक्षा से 12वीं उत्तीर्ण होने वाली 35 हजार सालाना आय वाले परिवार की लड़कियां कन्या विद्या धन की पात्र होंगी।
दिशा निर्देश में कहा गया है कि कन्या विद्या धन योजना में गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले परिवार की बेटियों को वरीयता दी जाएगी। इस योजना के तहत चयनित लड़कियों को पैसा उनके बैंक खाते में दिया जाएगा या फिर सामूहिक कार्यक्रम आयोजित कर जिले के प्रभारी मंत्री चेक या ड्रॉफ्ट से बांटे सकेंगे। आवेदन की अंतिम तिथि 20 सितंबर निर्धारित की गई है।
कन्या विद्या धन योजना के लिए दो प्रमुख हिंदी अखबारों में विज्ञापन प्रकाशित कराया जाएगा और छात्राओं से निर्धारित प्रारूप पर आवेदन लिया जाएगा। छात्राओं ने जिस विद्यालय से इंटर की परीक्षा पास की होगी, वहां के प्रधानाचार्य से संस्तुति एवं अग्रसारित कराने के बाद आवेदन जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में जमा किया जाएगा।
आवेदन की अंतिम तिथि समाप्त होने पर डीएम की संस्तुति पर फार्म जमा किए जाएंगे। फार्म के साथ इंटरमीडिएट या फिर उसके समकक्ष उत्तीर्ण 2012 की प्रमाणित अंक तालिका और सक्षम अधिकारी से जारी आय प्रमाण पत्र लगाना अनिवार्य होगा। जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में आवेदन पत्रों की कंप्यूटरीकृत सूची रोजाना तैयार कराई जाएगी और निरीक्षण के समय इसे दिखाना होगा। इस योजना का लाभ छात्रवृत्ति या अन्य योजना से प्राप्त होने वाले लाभ से अतिरिक्त होगा।
कन्या विद्या धन के पत्रों के चयन के लिए सभी जिलों में जिलाधिकारियों की अध्यक्षता में कमेटी गठित की जाएगी। मुख्य विकास अधिकारी, वरिष्ठ अपर जिलाधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी, जिलापूर्ति अधिकारी, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी, जिलाधिकारी द्वारा नामित राजकीय व सहायता प्राप्त विद्यालय का प्रधानाचार्य और डीआईओएस सदस्य सचिव होगा। योजना के अंतर्गत बजट की उपलब्धता पर जिलेवार पारिवारिक आय की आधार पर पात्रों का चयन किया जाएगा।
Source- Amar Ujala
25-8-2012
BIHAR TET- टीईटी पास अभ्यर्थियों ने काटा बवाल
टीईटी पास अभ्यर्थियों ने काटा बवाल
टीईटी पास अभ्यर्थियों ने काटा बवाल
अभ्यर्थियों को संबोधित करते हुए पंकज कुमार ने कहा कि सरकार ने 92 सौ 53 नियोजन इकाई में शिक्षक नियुक्ति के लिये आवेदन देने का प्रस्ताव पारित किया है। उन्होंने कहा कि राज्य के सभी नियोजन इकाई में आवेदन करने लगभग चार लाख रुपये की राशि खर्च होगी। इतनी बड़ी राशि अभ्यर्थी कहां से जुटा पायेंगे। यह एक विचारणीय प्रश्न है जो सुरसा की भांति मुंह फैलाये बेरोजगार अभ्यर्थी का मुंह चिढ़ा रही है। विश्व शांति चौक जाम रहने से गया, राजगीर, बिहारशरीफ, नवादा की ओर आने-जाने वाले यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। जाम हटाने के लिये अंचलाधिकारी शैलेश कच्छप एवं थानाध्यक्ष एनके सिंह को काफी मशक्कत करना पड़ा। बाद में अभ्यर्थयों ने उन्हें स्मार पत्र सौंपा। दोनों अधिकारियों ने विद्यार्थियों को आश्वस्त कराया कि उनकी मांग को सरकार के पास पहुंचाया जायेगा। अभ्यर्थियों ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि उनकी मांगों पर अविलम्ब विचार नहीं किया गया तो विश्व
शांति चौक को अनिश्चितकाल के लिये जाम कर दिया जायेगा। जितेन्द्र कुमार, विमल कुमार, रवीन्द्र कुमार, भोला प्रसाद, प्रेम कुमार सहित सैकड़ों की संख्या में अभ्यर्थियों ने आंदोलन में हिस्सा लिया।
Source- Jagran
25-8-2012
BTC- बीएसए को सौंपा ज्ञापन
बीएसए को सौंपा ज्ञापन
प्रतापगढ़: उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षामित्र संघ ने मांगों को लेकर बीएसए को ज्ञापन सौंपा। संगठन ने विशिष्ट बीटीसी एवं बीटीसी में प्रशिक्षण प्राप्त व प्रशिक्षणरत शिक्षामित्रों को शिक्षामित्र पद पर तैनात करने के लिए ज्ञापन सौंपा।
जिलाध्यक्ष अनुज कुमार पांडेय ने 25 अगस्त से द्वितीय बैच की ट्रेनिंग का स्वागत करते हुए कहा कि जिन शिक्षामित्रों का आवेदन पत्र डायट में नहीं पहुंचा है, वह पुन: प्रार्थना पत्र के माध्यम से आवेदन पत्र पुन: प्राप्त करा दें। मंत्री अम्बरीश ओझा ने बताया कि प्रथम बैच में परीक्षा से वंचित शिक्षामित्रों की परीक्षा कराई जाएगी। जिलाध्यक्ष, संगठन मंत्री समेत अन्य ने बीएसए को विशिष्ट बीटीसी 2007/08 एवं बीटीसी 2010 में प्रशिक्षण प्राप्त व प्रशिक्षणरत शिक्षामित्रों को उनके मूल विद्यालय में शिक्षामित्र पद पर तैनात करने के लिए ज्ञापन सौंपा।
Source- Jagran
24-8-2012
UTTARAKHAND TET- सीएम आवास कूच करेंगे टीईटी चयनित
सीएम आवास कूच करेंगे टीईटी चयनित
देहरादून: नियुक्ति पत्र जारी करने की मांग को लेकर आदोलित टीईटी चयनितों ने सरकार और विभाग पर उनकी मांग की अनदेखी करने का आरोप लगाया। संघ के अध्यक्ष अनूप जदली ने कहा कि यदि शीघ्र नियुक्ति पत्र जारी नहीं किए तो आगामी 27 अगस्त को आंदोलनकारी मुख्यमंत्री आवास कूच करेंगे।
शुक्रवार को शिक्षा निदेशालय में चयनितों का धरना 20वें दिन भी जारी रहा। इस अवसर पर संघ के उपाध्यक्ष अजीत राठी ने कहा कि गत 31 जुलाई को चयनितों के नियुक्ति पत्र जारी होने थे। उसके बाद निदेशक प्राथमिक शिक्षा ने एक सप्ताह के अंदर नियुक्ति पत्र जारी करने की बात कही, लेकिन 24 दिन बाद भी नियुक्ति पत्र जारी नहीं किए गए। इससे चयनितों में आक्रोश है। और यदि यही स्थिति बनी रही तो आंदोलनकारी मुख्यमंत्री आवास कूच करेंगे। धरना स्थल पर परमानंद सती, भुवनेश जुयाल आदि उपस्थित थे।
Source- Jagran
24-8-2012
Friday, 24 August 2012
UPTET- CAUSE LIST ALLAHABAD HIGH COURT DATED- 27-8-2012
CAUSE LIST ALLAHABAD
Cause List
27/08/2012
AT 10.00 A.M.
COURT NO.53
HON'BLE MR. JUSTICE ARUN TANDON AT 10.00 A.M.
Tied Up and Part Heard Matters
-
For Further Hearing
WRIT - A
1. DF-PH 76039/2011 YADAV KAPILDEV LAL BAHADUR ALOK KUMAR YADAV
RAJESH YADAV
LAL BAHADUR
Vs. STATE OF U.P. & OTHERS C.S.C.
K.S. KUSHWAHA
WITH WRIA- 76355/2011 SARASWATI SRIVASTAVA SAROJ YADAV
Vs. THE STATE OF U.P. AND OTHE C.S.C.
-RS C.N.TRIPATHI
R.A.AKHTAR
WITH WRIA- 76392/2011 SHIVANI ABHISHEK SRIVASTAVA
Vs. THE STATE OF U.P. AND OTHE C.S.C.
-RS RAJEEV JOSHI
C.N.TRIPATHI
WITH WRIA- 76595/2011 SABA ANJUM & OTHERS INDRASEN SINGH TOMAR
AMIT KUMAR SRIVASTAVA
Vs. STATE OF U.P. & ANOTHER C.S.C.
K.S. KUSHWAHA
WITH WRIA- 1442/2012 VASUDEV CHAURASIA & OTHERS RAVINDRA PRAKASH SRIV.
Vs. STATE OF U.P. & OTHERS C.S.C.
AKHILESH KUMAR
R.A. AKHTAR
WITH WRIA- 75392/2011 VIJAY KUMAR TRIPATHI & ANOTHER AJOY KUMAR BANERJEE
Vs. STATE OF U.P. & OTHERS C.S.C.
K.A. USMANI
WITH WRIA- 2614/2012 MAHESH CHANDRA BHUPENDRA PAL SINGH
Vs. STATE OF U.P. & OTHERS C.S.C.
S.S. BHADAURIYA
WITH WRIA- 2608/2012 MOHD. SADAB SYED IRFAN ALI
MOHD. NAUSHAD
Vs. STATE OF U.P. & OTHERS C.S.C.
ILLEGIBLE
WITH WRIA- 6826/2012 VIMLESH KUMAR ALOK KUMAR YADAV
Vs. STATE OF U.P. & OTHERS C.S.C.
R.S. PRASAD
R.A. AKTAR
WITH WRIA- 17607/2012 PAWAN KUMAR BHAWESH PRATAP SINGH
Vs. STATE OF U.P. & ANOTHER C.S.C.
WITH WRIA- 29/2012 SHIV PRAKASH KUSHWAHA S.K. MISHRA
Vs. STATE OF U.P. & OTHERS C.S.C.
RAJESHWAR SINGH
R.A. AKTAR
K.S.KUSHWAHA
WITH WRIA- 24062/2012 KAUSHAL KUMAR SHUKLA AND OTHER SUDEEP DWIVEDI
-S
Vs. STATE OF U.P. AND OTHERS C.S.C.
WITH WRIA- 40323/2012 SHIV KUMAR PATHAK & OTHERS V.K. SINGH
G.K. SINGH
Vs. STATE OF U.P. & OTHERS C.S.C.
A.K. YADAV
BIHAR TET-प्रखंड में 93 पंचायतों में 71 शिक्षक का होगा नियोजन
प्रखंड में 93 पंचायतों में 71 शिक्षक का होगा नियोजन
नवहट्टा (सहरसा),निप्र: टीईटी परीक्षा उत्तीर्ण प्रखंड शिक्षक पद पर 93 एवं चौदह पंचायत में विभिन्न कोटि के 71 शिक्षक का नियोजन होगा। प्रखंड के प्राथमिक एवं मध्य विद्यालयों में छात्र व शिक्षक अनुपात के आधार पर रिक्त पदों पर नियोजन किया जाएगा। प्रखंड शिक्षक नियोजन इकाई के अनुसार वर्ग एक से पांच तक के लिए सामान्य कोटि के छह एवं उर्दू कोटि के सात प्रखंड शिक्षक का नियोजन होगा। वर्ग छह से आठ तक लिए गणित विज्ञान विषय के 16, समाजिक विज्ञान 35, संस्कृत के 6, हिन्दी के 6, अंग्रेजी के 12 एवं उर्दू विषय के 5 शिक्षकों का पद रिक्त है। वहीं पंचायत में सामान्य सीट के 35 एवं उर्दू विषय के 36 पदों पर नियोजन होगा। सामान्य सीट पर शाहपुर एवं मोहनपुर में एक एक, सत्तौर, मुरादपुर, खड़का तेलवा, नवहट्टा पूर्वी, नवहट्टा पश्चिम, कासीमपुर में दो-दो, डरहार, बकुनियां, हाटी एवं केदली पंचायत में तीन तीन, नौला में चार एवं चंद्रायण में पांच शिक्षकों का नियोजन होगा। टीईटी उत्तीर्ण अभ्यर्थी से आवेदन लेने की प्रक्रिया जारी है।
Source- Jagran
24-8-2012
ऐसे मिली थी बिग बी को पहली नौकरी
शास्त्री मंत्रिमंडल में इंदिरा के शामिल होने का राज
नई दिल्ली,
आइएएनएस : जवाहर लाल नेहरू के निधन से दुखी इंदिरा गांधी तुरंत लाल बहादुर
शास्त्री के मंत्रिमंडल में शामिल नहीं होना चाहती थीं, लेकिन जैसे ही
उन्हें बताया गया कि वह नहीं मानीं तो उनकी बुआ विजयलक्ष्मी
पंडित को उनकी जगह मिल जाएगी, वह फौरन तैयार हो गईं।
इंदिरा के बेहद करीबी रहे जनक राज जय ने अपनी किताब स्ट्रोक्स ऑन लॉ एंड
डेमोक्रेसी इन इंडिया में इंदिरा और नेहरू परिवार से जुड़ी ऐसे कई
अनकहे-अनसुने तथ्यों को सार्वजनिक किया है। 82 वर्षीय जय के मुताबिक,
शास्त्री हमेशा चाहते थे कि गांधी परिवार का कोई न कोई सदस्य मंत्रिमंडल
में जरूर रहे। जब इंदिरा पिता की अस्थियां विसर्जित कर दिल्ली लौंटी तो
शास्त्री उनसे मिलने रेलवे स्टेशन पहुंचे थे। वहीं उन्हें मंत्रिमंडल में
शामिल होने का प्रस्ताव दिया। इस पर वह भड़क गई। शास्त्री भी झेंप गए और
तेजी से आगे बढ़ गए। इस दौरान शास्त्री खुद से ही बातें करते हुए बोले कि
यदि इंदिरा शामिल नहीं होती हैं तो मुझे विजयलक्ष्मी से बात करनी चाहिए। जय
लिखते हैं, मैं व्यक्तिगत तौर पर चाहता था कि इंदिरा ही मंत्रिमंडल में
शामिल हों। मैंने बिना वक्त गंवाए शास्त्री की बात उन्हें बताई। जब इंदिरा
को इस बात का एहसास हुआ, उन्होंने मुझे शास्त्री के साथ एक बैठक तय करने को
कहा। बैठक हुई और इंदिरा ने शास्त्री की बात मान ली।
ऐसे मिली थी बिग बी को पहली नौकरी
जय ने अपनी किताब में अमिताभ बच्चन की पहली नौकरी के लिए इंदिरा की सिफारिश
का भी जिक्र किया है। यह वह दौर था जब बच्चन और नेहरू परिवार एक-दूसरे के
बेहद करीबी हुआ करते थे। इंदिरा ने जय को पश्चिम बंगाल की राज्यपाल पद्मजा
नायडू को पत्र लिखकर उनके लिए नौकरी की व्यवस्था करने को कहा। इस तरह आज के
महानायक को उनकी पहली नौकरी मिली।
Source- Jagran
24-8-2012
Source- Jagran
24-8-2012
नकली नोट फैलाना भी अब आतंकवाद
नकली नोट फैलाना भी अब आतंकवाद
जागरण ब्यूरो,
नई दिल्ली : आतंकवाद की आर्थिक रसद काटने की कोशिश में सरकार ने गैरकानूनी
गतिविधि निरोधक कानून (यूएपीए) को अधिक पैना बनाने के संशोधनों को मंजूरी
दे दी है। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने नकली नोट, मनी लॉड्रिंग और आतंक के
वित्त पोषण को भी यूएपीए के दायरे में लाने के प्रस्ताव पर मुहर लगा दी है।
आर्थिक सुरक्षा से जुड़े मुद्दों को भी इसका हिस्सा बना दिया गया है।
प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की अगुआई में हुई केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक
में नकली नोट चलाने को भी यूएपीए के दायरे में लाने का फैसला किया गया है।
इससे संबंधित संशोधन विधेयक को अब संसद में पेश किया जाएगा। संशोधनों के
जरिए आतंकवादी गतिविधि की परिभाषा में भी बदलाव किए गए हैं। इसके तहत देश
की आर्थिक सुरक्षा को नुकसान पहुंचाने वाली गतिविधियों को भी आतंकवाद की
श्रेणी में रखा जाएगा। साथ ही अदालतों को इस तरह के मामले में संपत्ति
जब्ती के भी अधिकार होंगे। मंत्रिमंडल की बैठक में भूमि अधिग्रहण विधेयक एक
बार फिर टल गया।
Source- Jagran
24-8-2012
DELHI UNIVERSITY- डीयू में ¨हदी माध्यम के अधिकांश छात्र हो रहे फेल
डीयू में ¨हदी माध्यम के अधिकांश छात्र हो रहे फेल
जागरण
संवाददाता, नई दिल्ली : दिल्ली विश्वविद्यालय में हिंदी माध्यम के छात्रों
का अधिक संख्या में फेल होना इस समय छात्र संगठनों के बीच चर्चा का विषय
बना हुआ है। छात्र संगठनों ने इस संबंध में डीयू प्रशासन को आगाह करते हुए
छात्रों के रोष से भी अवगत कराया है। एनएसयूआइ ने तो डीयू प्रशासन को
आंकड़ों सहित लिखित शिकायत करते हुए कहा कि एमए राजनीति विज्ञान में 50
फीसद से अधिक छात्र फेल हो गए हैं, वहीं एबीवीपी ने इसके लिए हिंदी माध्यम
के छात्रों के लिए पुस्तकों की उपलब्धता में कमी बताई है।
फेल होने पर गुस्साए छात्रों का कहना है कि प्राध्यापकों से कुछ पूछने जाओ
तो कहते हैं कि इट्स योर प्रॉब्लम, आई कांट हेल्प यू डियर। ऐसे
प्राध्यापकों को बदला जाए। एनएसयूआइ प्रवक्ता अमरीश रंजन पांडेय ने कहा कि
हिंदी माध्यम के छात्रों के साथ ऐसा पहली बार नहीं हो रहा है। केवल एमए
राजनीति विज्ञान ही नहीं दर्शनशास्त्र, इतिहास जैसे विषयों का भी यही हाल
है। छात्र कहते हैं कि कुलपति प्रो. दिनेश सिंह ने जनवरी 2011 में छात्रों
से सीधे संवाद कर बडे़-बडे़ दावे किए थे और कहा था कि हिंदी माध्यम के
छात्रों की पीड़ा वह समझते हैं। जल्द ही अनुवादित पुस्तकें छात्रों को
मिलेंगी, लेकिन डेढ़ साल बीतने के बाद भी हिंदी माध्यम की पुस्तकें नहीं
मिली। गत वर्ष एमए इतिहास के एक पेपर आधुनिक और मध्यकालीन इतिहास में 191
में से 121 छात्रों की ईआर (एसेंशियल रिपीट) आई थी। उस समय भी छात्रों का
रोष इस बात को लेकर था कि वह हिंदी माध्यम से पढ़ाई कर रहे हैं इसलिए न
प्राध्यापक उनकी सुनते हैं और न ही हिंदी में उनके लिए पुस्तकें हैं। अब
एनएसयूआइ इस संबंध में डीयू प्रशासन को घेरने की तैयारी में हैं। उधर,
एबीवीपी के प्रदेश मंत्री रोहित चहल ने कहा है कि शुक्रवार को हिंदी माध्यम
के छात्रों की समस्या पर डीयू के अधिकारियों का घेराव कर प्रदर्शन किया
जाएगा। साथ ही प्रशासन से मांग की जाएगी कि वह छात्रों को हिंदी में अध्ययन
सामग्री उपलब्ध कराए।
Source- Jagran
24-8-2012
रेग्युलर शिक्षामित्र बनेंगे शिक्षक
रेग्युलर शिक्षामित्र बनेंगे शिक्षक
देवरिया: नियमित स्नातक शिक्षामित्रों के लिए खुशखबरी है। सरकार ने शासनादेश जारी कर दूसरे बैच के प्रशिक्षण को हरी झंडी दे दी है। शिक्षामित्रों का प्रशिक्षण 25 अगस्त से डायट पर होगा। शिक्षामित्रों का चयन पुराने मानक के अनुसार किया जाएगा।
राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद के निदेशक महेंद्र सिंह ने इस संबंध में पत्र जारी किया है। पत्र में कहा है कि शिक्षामित्र बनने के बाद जिन लोगों ने 25 जुलाई 2012 के पहले व्यक्तिगत या संस्थागत स्नातक किया है, ऐसे शिक्षामित्र भी प्रशिक्षण ले सकेंगे। शिक्षामित्रों का चयन प्रथम नियुक्ति की तिथि के क्रम में किया जाएगा। अगर एक ही तिथि को कई शिक्षामित्रों की नियुक्ति हुई है तो उच्च शिक्षा के आधार पर चयन किया जाएगा। चयन के समय आरक्षण नियमों का पालन होगा, जो शिक्षामित्र नियुक्ति के समय इंटर थे और संस्थागत रूप से स्नातक की डिग्री प्राप्त किए हैं, ऐसे शिक्षामित्रों को दूरस्थ शिक्षाविधि के माध्यम से प्रशिक्षण में शामिल किया जाएगा। श्री सिंह ने डायट के प्राचार्यो को दूसरे चरण के प्रशिक्षण के लिए अधिगम सामग्री मंडलीय सहायक शिक्षा निदेशक बेसिक से प्राप्त कर लेने का निर्देश दिया है।
उधर प्राथमिक शिक्षामित्र संघ के प्रदेश मंत्री अनिल कुमार यादव ने कहा कि यह सब संगठन के संघर्ष की देन है। दूसरे बैच के प्रशिक्षण में 1190 शिक्षामित्र शामिल होंगे।
Source- Jagran
23-8-2012
Wednesday, 22 August 2012
CTET- ON-LINE APPLICATION FORM CTET - November 2012
ON-LINE APPLICATION FORM CTET - November 2012
| 1. | Please read the instructions and procedures carefully before you start filling the Online Application Form. | |||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||
| 2. | Candidates can apply for CTET-NOV 2012 ‘ON-LINE’ through CBSE website www.cbse.nic.in or www.ctet.nic.in w.e.f. 01.08.2012 to 31.08.2012. | |||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||
For ‘ON-LINE’ SUBMISSION - www.cbse.nic.in or www.ctet.nic.in
Candidates can apply ‘ON-LINE’ at Board’s website www.cbse.nic.in or www.ctet.nic.in. The candidate should supply all details while filling the Online Form. Candidates are required to take a print out of the computer generated Confirmation Page with Registration Number after successful submission of data. The Confirmation page is sent to CBSE. |
||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||
| 3. | Examination Fees | |||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||
|
||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||
| 4. | Before submitting online application, you must have the bank draft for the required fees in hand. | |||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||
| 5. | Please ensure before dispatching the Confirmation Page that:- | |||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||
| (i) | The candidate has signed the Confirmation Page at the specified place. | |||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||
| (ii) | The candidate has pasted the recent passport size photograph on the space earmarked for it. | |||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||
| (iii) | The candidate has attached the Demand Draft of the required fee. Write your Registration Number, Name, Address, Mobile No. on the back side of Demand Draft. | |||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||
| (iv) | The candidate has kept a photocopy of the Confirmation Page for use as reference for future correspondence. The Confirmation Page must be dispatched in an Envelope of size 12”x9” only and Superscribing “APPLICATION FOR CTET- NOV 2012”. |
|||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||
| 6. | The Confirmation Page, complete in all respect, along
with Demand Draft should be sent through Registered/Speed Post only so
as to reach positively by 07.09.2012 in the CBSE office addressed to;
THE ASSISTANT SECRETARY (CTET), CENTRAL BOARD OF SECONDARY EDUCATION, A-1, SWASTHYA VIHAR, VIKAS MARG (Opp. Metro Pillar-76), NEW DELHI-110 092 |
|||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||
| Note | While sending to CBSE do not enclose any photocopy of Educational or Caste Certificate along with this Confirmation Page. | |||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||
| 7. | The Confirmation Page, sent by courier shall be rejected. The Confirmation Page shall not be received personally. CBSE will not be responsible for non-receipt of Confirmation page due to any transit/postal loss. | |||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||
|
RESERVATION IN PROMOTION- प्रोन्नति कोटे की राह तलाशेगी सरकार
प्रोन्नति कोटे की राह तलाशेगी सरकार
ठ्ठ राजकेश्वर
सिंह, नई दिल्ली
सरकारी नौकरियों में प्रोन्नति में अनुसूचित जाति (एससी) व अनुसूचित जनजाति
(एसटी) के आरक्षण का मुद्दा फिलहाल लटक गया है। सर्वदलीय बैठक में उभरे
मतभेदों के बाद सरकार अब इसके लिए 22 अगस्त को संसद में संविधान संशोधन
विधेयक नहीं ला रही है। समाजवादी पार्टी के कड़े विरोध के बाद प्रधानमंत्री
ने भी विधेयक लाने से पहले विस्तृत कानूनी विचार-विमर्श की बात कही।
हालांकि उन्होंने सैद्धांतिक सहमति जरूर जताई और इसी सत्र में विधेयक लाने
का आश्र्वासन दिया।
सूत्रों के मुताबिक, सर्वदलीय बैठक में बसपा प्रमुख मायावती, लोजपा प्रमुख
रामविलास पासवान और कुछ दूसरे दलों के नेताओं ने संसद के चालू सत्र में ही
सरकारी नौकरियों में प्रोन्नति में एससी व एसटी के आरक्षण के लिए संविधान
संशोधन विधेयक लाने की जोरदार पैरवी की। जबकि, वरिष्ठ भाजपा नेता व लोकसभा
में नेता विपक्ष सुषमा स्वराज ने यह कहकर सवाल उठाया कि प्रधानमंत्री की ओर
से बुलाई इस बैठक के लिए सरकार ने कोई मसौदा ही नहीं दिया है, फिर उस पर
विस्तृत चर्चा कैसे हो सकती है? मसौदा देखने के बाद ही हम इस पर फैसला
करेंगे। जबकि, सपा, जदयू, राकांपा और नेशनल कांफ्रेंस ने इस मामले में
जल्दबाजी में कोई कदम न उठाने पर जोर दिया।
मुलायम ने कहा कि सामाजिक
समरसता का ध्यान रखा जाना चाहिए। इस पर पासवान ने तपाक से कहा, जब हम मंडल
कमीशन लेकर आए थे, तब ये मुद्दा नहीं था क्या? वहीं, सपा महासचिव व
राज्यसभा सदस्य प्रो. रामगोपाल यादव ने प्रोन्नति में कोटे की सबसे तेज
मुखालफत की। तर्क दिया कि देश में पिछड़ों की आबादी 52 फीसद है, जबकि
सरकारी नौकरियों में उनका प्रतिनिधित्व सिर्फ चार प्रतिशत है। दूसरी तरफ
अनुसूचित जाति की आबादी 22 प्रतिशत है, उनका प्रतिनिधित्व 12 प्रतिशत है।
ऐसे में प्रोन्नति में आरक्षण का कदम सरासर गलत है। फिर भी सरकार यदि आमादा
है तो सबसे पहले पिछड़ों के लिए यह प्रावधान करना चाहिए।
सपा के तेवर को देखते हुए प्रधानमंत्री ने भी माना कि इस तरह के प्रावधानों
के लिए पूर्व में किए गए संविधान संशोधनों को सुप्रीम कोर्ट खारिज कर चुका
है। लिहाजा अब इस पर और विस्तृत कानूनी राय-मशविरे के बाद ही सरकार विधेयक
लाएगी, ताकि वह कानूनी पचड़े में फंसकर लटक न जाए। साथ ही उन्होंने एससी,
एसटी को प्रोन्नति में आरक्षण के लिए सैद्धांतिक तौर पर सहमति भी जताई।
हालांकि प्रधानमंत्री ने बैठक शुरू होने से पहले ही यह स्पष्ट कर दिया था
कि सरकार एससी व एसटी के हितों के लिए हर जरूरी कदम उठाने की प्रतिबद्ध है।
Source- Jagran
22-8-2012
Tuesday, 21 August 2012
BTC- फर्जी सर्टिफिकेट पर बीटीसी की ट्रेनिंग
फर्जी सर्टिफिकेट पर बीटीसी की ट्रेनिंग | |
बस्ती। फर्जी सर्टिफिकेट के जरिए दुबौलिया ब्लाक की एक युवती बीटीसी की
ट्रेनिंग ले रही है। गोरखपुर के डीएम की मुहर और जाली हस्ताक्षर कर युवती
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी की आश्रित बन गई। इसी का लाभ लेकर वह डायट में
वर्ष 2010 से ट्रेनिंग ले रही है। इसका खुलासा आरटीआई के जरिए हुआ है।
मामला दुबौलिया ब्लाक का है। रमचनपुर निवासी रामेदव यादव स्वतंत्रता संग्राम सेनानी थे। उनकी पोती स्मिता यादव ने वर्ष 2010 में बीटीसी में प्रवेश के लिए फार्म भरा था। दो सीटें स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के कोटे में थीं। स्मिता को पता चला कि उसकी जगह महिला कोटे से किसी और युवती का एडमिशन हो गया है। परिवार के विजय कुमार यादव ने जब छानबीन करनी चाही तो डायट कर्मियों ने सहयोग करने से मना कर दिया। 13 अगस्त 2011 को डायट से सूचना अधिकार के तहत जानकारी मांगी। फिर 30 सितंबर को मुख्य सूचना आयुक्त और कमिश्नर से इस बारे में सूचना मांगी गई। काफी प्रयास के बाद 17 नवंबर को डायट की ओर से यह जानकारी दी गई कि इस कोटे से एक पुरुष और महिला का एडमिशन हुआ है। महिला आश्रित का सर्टिफिकेट गोरखपुर का है। विजय ने फिर आरटीआई को हथियार बनाया और गोरखपुर के डीएम से सूचना मांगी। यहां से जो सूचना मिली, उससे स्मिता के घर वालों का शक यकीन में बदल गया। दरअसल, फर्जी अभ्यर्थी ने जो सर्टिफिकेट डायट में लगाए थे उस नाम, क्रमांक और दिनांक पर पड़ोसी जिले के किसी और आश्रित का नाम दर्ज था। डीएम कार्यालय ने भी यह स्पष्ट कर दिया कि उनके वहां से 10 तारीख में इस नाम का कोई प्रमाण पत्र जारी ही नहीं हुआ है। साथ ही यह भी बताया गया कि इस प्रारूप पर ऐसा प्रमाण पत्र नहीं बनाया जाता है। जालसाजी से पर्दा उठाने में विजय कुमार को दो साल का वक्त लगा है। उन्हें हजारों रुपये फोटो स्टेट का भी जमा करना पड़ा। अब वह सभी कागजात लेकर डीएम, कमिश्नर से मिलेंगे और जालसाज युवती और परिवार के लोगों पर मुकदमा दर्ज कराने की मांग करेंगे।
Source- Amar Ujala
20-8-2012
|
BTC- मौके गवां रहे बीटीसी प्रशिक्षु
मौके गवां रहे बीटीसी प्रशिक्षु
जागरण संवाददाता, इलाहाबाद : सूबे में आने वाले महीनों में प्राथमिक अध्यापकों की भर्ती प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। अध्यापक बनने की अर्हता पूरी करने वाले तमाम अभ्यर्थियों के लिए यह खबर भले ही राहत भरी हो पर यही ख़बर बीटीसी 2010 के प्रशिक्षुओं को परेशान कर डालती है। गौरतलब है कि सत्र अनियमित रहने के चलते इसी तरह बीटीसी 2004, उर्दू बीटीसी 2006, बीटीसी 2007 और 2008 के प्रशिक्षुओं को नौकरी के मौके गवांने पड़े हैं।
राज्य शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद द्वारा जारी परीक्षा कैलेंडर के अनुसार बीटीसी सत्र 2010 जून 2012 में समाप्त हो जाना था। चार सत्रों के प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतिम सत्र की प्रायोगिक परीक्षा अभी तक नहीं हो सकी है। इसके साथ ही बीटीसी 2011 में पहले सेमेस्टर और शिक्षामित्र पत्राचार बीटीसी के दूसरे सेमेस्टर की परीक्षा भी नहीं हो सकी है।
23 को होगी डायट प्राचार्यो की बैठक
बेसिक शिक्षा निदेशक 23 अगस्त को डायट प्राचार्यो की बैठक लेंगे। यह
बैठक लखनऊ में आयोजित होगी। इसमें बीटीसी प्रशिक्षुओं की सत्र परीक्षा,
शिक्षामित्रों के दूसरे बैच के शुरू किए जाने और पहले बैच में एसटी वर्ग की
खाली रह गई सीटों पर प्रवेश पर चर्चा की संभावना है। गौरतलब है कि
शिक्षामित्रों में 62 हजार में 58986 का प्रशिक्षण शुरू हुआ है।
Source- Jagran
19-8-2012
UPTET- आर पार की लड़ाई लडेगा टेट संघर्ष मोर्चा
बड़ौत, संवाददाता
टीईटी संघर्ष मोर्चा के कार्यकर्ताओं की बैठक नगर के रेलवे स्टेशन पार्क में आहूत की गई, जिसमें 27अगस्त को हाईकोर्ट में होने वाली सुनवाई के विषय में विचार-विमर्श किया गया। बैठक में संघर्ष मोर्चा के जिलाध्यक्ष अनिल कुमार ने कहा कि 21 अगस्त को होने वाली कैबिनेट की बैठक में अगर सरकार हमारे विरूद्ध निर्णय लेती है तो टीईटी संघर्ष मोर्चा सुप्रीमकोर्ट तक न्याय का दरवाजा खटखटायेंगे।
उन्होंने कहा कि अब संघर्ष मोर्चा आर-पार की लड़ाई लडेगा। सरकार टीईटी अभ्यर्थियों का शोषण कर रही है। जिसके तहत टीईटी अभ्यर्थी बेरोजगारों की श्रेणी में खड़े हैं। उन्होंने 21 अगस्त को केबिनेट की बैठक में होने वाले निर्णय पर भी विचार-विमर्श किया। बैठक में देवेन्द्र नंगला, राजीव सिनौली, राममेहर मान, विकास हटाना, विरेन्द्र लुहारी, कर्मवीर बड़ाैत, संजीव लुहारी, सुनील निरोजपुर, श्याम प्रताप, लोकेन्द्र, अवधेश शर्मा, संजीव किरठल, अमित त्यागी आदि मौजूद थे।
Source- Hindustan
टीईटी संघर्ष मोर्चा के कार्यकर्ताओं की बैठक नगर के रेलवे स्टेशन पार्क में आहूत की गई, जिसमें 27अगस्त को हाईकोर्ट में होने वाली सुनवाई के विषय में विचार-विमर्श किया गया। बैठक में संघर्ष मोर्चा के जिलाध्यक्ष अनिल कुमार ने कहा कि 21 अगस्त को होने वाली कैबिनेट की बैठक में अगर सरकार हमारे विरूद्ध निर्णय लेती है तो टीईटी संघर्ष मोर्चा सुप्रीमकोर्ट तक न्याय का दरवाजा खटखटायेंगे।
उन्होंने कहा कि अब संघर्ष मोर्चा आर-पार की लड़ाई लडेगा। सरकार टीईटी अभ्यर्थियों का शोषण कर रही है। जिसके तहत टीईटी अभ्यर्थी बेरोजगारों की श्रेणी में खड़े हैं। उन्होंने 21 अगस्त को केबिनेट की बैठक में होने वाले निर्णय पर भी विचार-विमर्श किया। बैठक में देवेन्द्र नंगला, राजीव सिनौली, राममेहर मान, विकास हटाना, विरेन्द्र लुहारी, कर्मवीर बड़ाैत, संजीव लुहारी, सुनील निरोजपुर, श्याम प्रताप, लोकेन्द्र, अवधेश शर्मा, संजीव किरठल, अमित त्यागी आदि मौजूद थे।
Source- Hindustan
Subscribe to:
Posts (Atom)