BREAKING NEWS

सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर शिक्षक भर्ती की तैयारी शुरू ***चुनावी गणित में भावी शिक्षकों पर भी डोरे *** :----

Sunday 14 October 2012

बेसिक शिक्षकों ने मुख्यमंत्री को संबोधित चार सूत्रीय ज्ञापन सोमवार को जिलाधिकारी को सौंपा

महराजगंज: विशिष्ट बी.टी.सी. शिक्षक एशोसिएशन के बैनर तले सोमवार को बेसिक शिक्षकों ने मुख्यमंत्री को संबोधित चार सूत्रीय ज्ञापन सोमवार को जिलाधिकारी को सौंपा।
इस अवसर पर एशोसिएशन के अध्यक्ष अभय कुमार दूबे ने कहा कि विशिष्ट बी.टी.सी. शिक्षकों की विभिन्न समस्याएं काफी समय से विलंबित है। इस संबंध में कई बार प्रशासन को पत्र लिख कर अवगत कराया गया उसके बावजूद भी निराकरण नही किया गया।
विशिष्ट बी.टी.सी. शिक्षकों नेज्ञापन के माध्यम से गृह जनपद से दूर अन्य जनपदों में नियुक्त शिक्षकों का अपने मूल जनपद में रिक्त पदों के सापेक्ष स्थानान्तरण किया जाए तथा जिलों का प्रतिबन्ध हटाकर पुरूषों को भी अन्तर जनपदीय स्थानान्तरण सूची में स्थान दिया जाए। पदोन्नति प्राप्त प्रधानाध्यापक, सहायक अध्यापक का न्यूनतम वेतन 17140निर्धारित किया जाए। परिषदीय विद्यालयों में प्रधानाध्यापक और सहायक अध्यापक के रिक्त पदों पर पदोन्नति अनुभव रखने वाले शिक्षक उपलब्ध नही है। इस संबंध में आदेश जिला बेसिक शिक्षाधिकारी को भेजा जाए। मार्च 2005 के बाद नियुक्त शिक्षकों के लिए पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल कर जी.पी.एफ. की कटौती अविलंब किया जाए। विशिष्ट बी.टी.सी. शिक्षकों ने मुख्य मंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंप कर उक्त समस्याओं का शीघ्र समाधान करने की मांग किया है।
इस अवसर पर एसोसिएशन के मंत्री गोपाल पासवान, वाचस्पति मिश्र, सूर्य प्रकाश पाण्डेय, आनन्द सिंह यादव, सुधीर यादव, उमेश चौबे, नागेंद्र पाल, मंजू सिंह, साराव आलम, वसुराज सिंह, राना प्रसाद पाण्डेय,महेश दुबे, श्वेता, किरन पाण्डेय, दिवाकर सिंह, डिम्पल रानी, वसीम अहमद, राहुल यादव सहित अन्य विशिष्ट बी.टी.सी. शिक्षक उपस्थित रहे


Source - Jagran

13-10-2012
 

2 comments:

Unknown said...

Are! Koi hamari b fariyad sun le...
Kab se aankhe gadaye baithe hai ki add nikal aay.

K.G YADAV said...

Aaj paper me prt me judo krate teacher ki vacancy nikli hai, sayad B.ped walo ki hai, mandey 4000 rs. Jald hi B.ed walo ko bhi 3000 rs mandey par rakha jayega.