BREAKING NEWS

सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर शिक्षक भर्ती की तैयारी शुरू ***चुनावी गणित में भावी शिक्षकों पर भी डोरे *** :----

Friday 28 September 2012

उच्चीकृत स्कूलों में शिक्षकों की भर्ती को मिली हरी झंडी

UPTET - टीईटी - TET

उच्चीकृत स्कूलों में शिक्षकों की भर्ती को मिली हरी झंडी


संवाददाता, ग्रेटर नोएडा : राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान विद्यालयों में अब शिक्षकों की नई नियुक्तियां होंगी। शासन ने अध्यापकों की भर्ती के लिए हरी झंडी दे दी है। चयन मंडल स्तर पर होना है। अभियान के अंतर्गत प्रदेश भर में जूनियर हाईस्कूल (8वीं तक) को चिन्हित कर उच्चीकृत करने की प्रक्रिया चल रही है। इसके तहत गौतमबुद्ध नगर में भी तीन विद्यालय अपग्रेड कर हाईस्कूल (10वीं तक) तक कर दिए गए हैं।
जनपद के उच्चीकृत विद्यालयों में कक्षाएं प्रारंभ हो गई थी, लेकिन शिक्षकों के पद सृजित नहीं थे। कक्षाओं का संचालन यूपी बोर्ड के दूसरे विद्यालयों से अध्यापकों को संबंध किया गया था। छात्रों की सापेक्ष उनकी संख्या नहीं के बराबर है। इस समस्या के संबंध में उच्चाधिकारियों को जिले स्तर के अधिकारियों ने अवगत कराया था। इसको देखते हुए उच्चीकृत विद्यालयों में शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। सूत्रों के अनुसार, भर्ती के लिए मंडल स्तर पर आवेदन मांगे गए हैं। आवेदन प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद मंडल स्तर पर ही जिले की मेरिट सूची जारी होगी। इसके आधार पर नियुक्ति प्रक्रिया पूर्ण करने की योजना है।
बता दें कि जनपद में हाईस्कूल व इंटर स्तर पर विद्यालयों की कमी को दूर करने के लिए जूनियर हाईस्कूलों को उच्चीकृत करने का फैसला लिया था, ताकि सभी बच्चों तक माध्यमिक स्तर की शिक्षा पहुंच सके। स्कूल नहीं होने की वजह से माध्यमिक स्तर पर सैकड़ों बच्चे ड्राप आउट हो चुके हैं। अब इस समस्या से निजात मिलने की उम्मीद है। गौतमबुद्ध नगर में नोएडा क्षेत्र के छजारसी व दादरी क्षेत्र के सलेमपुर गुर्जर व चिरौली में एक-एक विद्यालय को उच्चीकृत किया गया है। जिला विद्यालय निरीक्षक ज्योति प्रसाद का कहना है कि उच्चीकृत विद्यालयों में सात-सात शिक्षकों की भर्ती होनी है। इस वर्ष छजारसी स्थित विद्यालय में पद सृजित हुआ है। भर्ती प्रक्रिया मंडल स्तर पर चल रही है

Source - Jagran
28-9-2012

5 comments:

prabhkar barnwal 9696243551 ghazipur said...

kal jaisa ki sabhi logo se kaha gaya tha ki aap lpo blog par roumer na failaye na failne de

AAP SABHI LOGO KE LIYE NEWS YE HAI STATE KE 13 DIET PRINCIPALS KE LETTER MSP KO RECIEVE HO GAYE HAIN AUR BAKI KE LETTER MILNE KE BAD WEB SITE BUILDING KE LIYE UNKO BHEJA JAYEGA

JUST WAIT AND WATCH

M APKO JALD HI US LETTER KA PROFARMA SHOW KARUNGA.

ab agar kisi ko koi shanka hai to wo..........

prabhkar barnwal 9696243551 ghazipur said...
This comment has been removed by the author.
Unknown said...

up tet ke sab kesh khatam kebal sc/st 50% marks per pass karne ka phesla rah gaya h, to serkar ko ye kesh bhi finel kar dena chahiye,unhe bhi 5% kam hona chahiye esa hi niyam h ,
R.P.Singh

mohit said...

sir kya GIC LT grade me 2010-2011 me naye ucheekrut RAJKIYA HIGH SCHOOL ke Pad bhi add ho gaye hai.....greater noida ki news k acordigggg

Ravindra kumar said...

MAINE B.Sc. ,B.Ed. Kiya hai. Or MA ENGLISH SE HAI. To KYA LT GRADE ME MA KE MARKS JODE JAYENGE.PLS REPLY ME. Ravindra Nawar jalaun Up