BREAKING NEWS

सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर शिक्षक भर्ती की तैयारी शुरू ***चुनावी गणित में भावी शिक्षकों पर भी डोरे *** :----

Tuesday 13 March 2012

बीटीसी कोर्स के लिए निजीकॉलेजों को संबद्धता देनेपर निर्णय

बीटीसी कोर्स के लिए निजीकॉलेजों को संबद्धता देनेपर निर्णय अब नई सरकार करेगी। राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी) इस संबंध में शीघ्र ही शासन को प्रस्ताव भेजेगा। निजीकॉलेजों को संबद्धता देनेपर निर्णय लिये जाने के बाद ही इन कॉलेजों को छात्र एलाट किए जाएंगे।
प्रदेश के बेसिक शिक्षा परिषद के स्कूलों में शिक्षक रखने की योग्यता बीटीसी है। स्नातक के बाददो वर्षीय बीटीसी कोर्स के लिए मेरिट से चयन किया जाता है। प्रदेश में बीटीसी की सरकारी सीटें 10 हजार 400 हैं। इसके अलावा निजी क्षेत्र के 133 कॉलेजों में 6650 सीटें हैं।
बेसिक शिक्षा विभाग निजी क्षेत्र के कॉलेजों को एकसाल के लिए संबद्धता प्रदान करता है। प्रत्येकवर्ष इसका नवीनीकरण किया जाता है। इस सत्र में बीटीसी कोर्स एडमिशन के लिए 1 सितंबर 2011 को शासनादेश जारी किया गया था। इसके आधार पर एससीईआरटी ने जनवरी तक बीटीसी कोर्स के लिए एडमिशन प्रक्रिया शुरू करने का निर्देश जारी किया। पर चुनाव आचार संहिता के चलते निजी कॉलेजों की संबद्धता का नवीनीकरण नहीं किया जा सका।
यूपी में में 15 मार्च सेनई सरकार काम करने लगेगी।इसलिए संबद्धता देने का निर्णय भी नई सरकार ही करेगी। निजी कॉलेजों को संबद्धता न मिलने की वजह से वहां अभी एडमिशन प्रक्रिया शुरू नहीं हो पाई है। इसलिए एससीईआरटी चाहता है कि शीघ्र ही इस संबंध में निर्णय कर लियाजाए, ताकि निजी कॉलेजों में भी एडमिशन प्रक्रिया शुरू की जा सके।

Source- Amar Ujala
13-3-2012

1 comment:

shree said...

ab sidhe jakar akhilesh yadav se milna chahiye hum sabko becoz wo cm honge aur tet ka phasla wohi denge so ab kahi na jakar phale apni problem unhe hi bataye jani ,sab log kahi -kahi meeting kar rahe h usse kuch nahi hone wala ,hota to ab tak sab teachers ban gaye hote.mujhe samaj nahi aata ki jab sab ek jut hone ke liye tayar h tab bhi akilesh yadav ko kyo nahi millte jabki sabko pata h ki nyay wahi se milega.so think about it and batao sab kaise chale waha,ab yahi akhri rasta h .reply soon i am waiting