BREAKING NEWS

सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर शिक्षक भर्ती की तैयारी शुरू ***चुनावी गणित में भावी शिक्षकों पर भी डोरे *** :----

Wednesday 14 March 2012

रजिस्ट्रेशन का स्थान बदला, शांति

रजिस्ट्रेशन का स्थान बदला, शांति



आजमगढ़: सेवायोजन कार्यालय में बुधवार को पूरी तरह शांति रही। कारण रजिस्ट्रेशन के लिए लगने वाली बेरोजगारों की भीड़ यहां से नदारद थी। जिला प्रशासन ने बेरोजगारों की संख्या व कार्यालय की स्थिति देखते हुए रजिस्ट्रेशन के लिए कार्यालय के बजाय भवंरनाथ स्थित राजकीय पायलट वर्कशाप पर कई काउंटर स्थापित करा दिया। बुधवार को प्रात: 10 बजे से ही रजिस्ट्रेशन के लिए पायलट वर्कशाप पर बेरोजगार जुटने लगे। रजिस्ट्रेशन का कार्य पूरे दिन शांति पूर्वक चलता रहा। कहीं से कोई हो हल्ला नहीं हुआ। स्थानीय क्षेत्र के चाय-पान के दुकानदार भी भीड़ का भरपूर फायदा उठाने में जुट गये हैं। बुधवार को रजिस्ट्रेशन के दौरान जिला प्रशासन द्वारा सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस बल की भी तैनाती की गयी थी। काउंटर पर तैनात कर्मचारी भी बारी-बारी से सभी का रजिस्ट्रेशन करते रहे।
बताते चले कि बेरोजगारी भत्ते के लिए बीते दस दिन से बदरका स्थित सेवायोजन कार्यालय में बेरोजगारों की भारी भीड़ उमड़ रही थी। इधर दो दिनों से बेरोजगारों द्वारा हो हल्ला मचाया जा रहा था जिसके कारण अशांति फैलने की आशंका बढ़ गयी थी। प्रशासन ने स्थान परिवर्तन कर कार्यालय कर्मियों व बेरोजगारों दोनों को राहत प्रदान किया।

Source- Jagran
14-3-2012

1 comment:

. said...

नौकरियों में भर्ती पर रोक
के. बख्श सिंह/एसएनबी
लखनऊ। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने शपथ ग्रहणके तुरन्त बाद पहला आदेश जारी कर सरकारी नौकरियों में भर्ती पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी है पर यह लोक सेवा आयोग की नौकरियों में लागू नहीं होगी। रोक का आदेश मुख्यमंत्री की सचिव श्रीमती अनीता सिंह के हस्ताक्षर से जारी किया गया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री के शपथग्रहणसमारोह के समाप्त होते हीजारी आदेश में यह भी स्पष्ट किया गया है कि यहप्रतिबंध सरकारी निगमों और सार्वजनिक उपक्रमों पर भी लागू होगा। इसी आदेश में यह भी स्पष्ट करदिया गया है कि पुरानी सरकार के दो माह पूर्व लिए गये निर्णयों पर अमल न कराया जाए। यह आदेश प्रदेश के सभी विभागों में लागू होंगे। मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह के पूर्व हीनियुक्ति विभाग के अधिकारियों को 10 बजे कार्यक्रम में उपस्थित होने का आदेश दिया गया था। प्रात: 10 बजे नियुक्ति विभाग के विशेष सचिव स्तर से अनुभाग अधिकारी तक के अधिकारी मौजूद मिले।सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पंचम तल पर मुख्यमंत्री कार्यालय में प्रात: 10 बजे से ही सरगर्मी नजर आने लगी। पंचम तल पर सबसे पहले मुख्यमंत्री की सचिव अनीता सिंह पहुंची और उन्होंने पूरे पंचम तल कानजारा लिया। इसके बाद विशेष सचिव मुख्यमंत्री शम्भू सिंह यादव आ पहुंचेऔर श्रीमती सिंह के साथ हो गये। सचिवालय सेवा मेंसंयुक्त सचिव अजय सिंह भीप्रात: 10 बजे से ही पंचमतल पर मौजूद रहे। श्रीमतीसिंह ने इसी दौरान आईजी कार्मिक को आने का आदेश दिया। आईजी कार्मिक को तुरन्त मिलने का आदेश दिया। आईजी कार्मिक ने श्रीमती सिंह से लम्बी वार्ता भी की। इसके बाद पंचम तल में अधिकारियों को पहुंचने का तांता लगा रहा। उल्लेखनीय है कि श्रीमती अनीता सिंह, शम्भू सिंह यादव तथा जगदेव सिंह पूर्व मुलायम सिंह यादव मंत्रिमंडल में मुख्यमंत्री सचिवालयमें कार्यरत रहे हैं।
http://www.rashtriyasahara.com/epapermain.aspx?queryed=10