BREAKING NEWS

सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर शिक्षक भर्ती की तैयारी शुरू ***चुनावी गणित में भावी शिक्षकों पर भी डोरे *** :----

Tuesday 21 August 2012

BTC- फर्जी सर्टिफिकेट पर बीटीसी की ट्रेनिंग

फर्जी सर्टिफिकेट पर बीटीसी की ट्रेनिंग





बस्ती। फर्जी सर्टिफिकेट के जरिए दुबौलिया ब्लाक की एक युवती बीटीसी की ट्रेनिंग ले रही है। गोरखपुर के डीएम की मुहर और जाली हस्ताक्षर कर युवती स्वतंत्रता संग्राम सेनानी की आश्रित बन गई। इसी का लाभ लेकर वह डायट में वर्ष 2010 से ट्रेनिंग ले रही है। इसका खुलासा आरटीआई के जरिए हुआ है।
मामला दुबौलिया ब्लाक का है। रमचनपुर निवासी रामेदव यादव स्वतंत्रता संग्राम सेनानी थे। उनकी पोती स्मिता यादव ने वर्ष 2010 में बीटीसी में प्रवेश के लिए फार्म भरा था। दो सीटें स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के कोटे में थीं। स्मिता को पता चला कि उसकी जगह महिला कोटे से किसी और युवती का एडमिशन हो गया है। परिवार के विजय कुमार यादव ने जब छानबीन करनी चाही तो डायट कर्मियों ने सहयोग करने से मना कर दिया। 13 अगस्त 2011 को डायट से सूचना अधिकार के तहत जानकारी मांगी। फिर 30 सितंबर को मुख्य सूचना आयुक्त और कमिश्नर से इस बारे में सूचना मांगी गई। काफी प्रयास के बाद 17 नवंबर को डायट की ओर से यह जानकारी दी गई कि इस कोटे से एक पुरुष और महिला का एडमिशन हुआ है। महिला आश्रित का सर्टिफिकेट गोरखपुर का है। विजय ने फिर आरटीआई को हथियार बनाया और गोरखपुर के डीएम से सूचना मांगी। यहां से जो सूचना मिली, उससे स्मिता के घर वालों का शक यकीन में बदल गया। दरअसल, फर्जी अभ्यर्थी ने जो सर्टिफिकेट डायट में लगाए थे उस नाम, क्रमांक और दिनांक पर पड़ोसी जिले के किसी और आश्रित का नाम दर्ज था। डीएम कार्यालय ने भी यह स्पष्ट कर दिया कि उनके वहां से 10 तारीख में इस नाम का कोई प्रमाण पत्र जारी ही नहीं हुआ है। साथ ही यह भी बताया गया कि इस प्रारूप पर ऐसा प्रमाण पत्र नहीं बनाया जाता है। जालसाजी से पर्दा उठाने में विजय कुमार को दो साल का वक्त लगा है। उन्हें हजारों रुपये फोटो स्टेट का भी जमा करना पड़ा। अब वह सभी कागजात लेकर डीएम, कमिश्नर से मिलेंगे और जालसाज युवती और परिवार के लोगों पर मुकदमा दर्ज कराने की मांग करेंगे। 

Source- Amar Ujala
20-8-2012

12 comments:

Tariq said...

aaj jo cabinet ki baithak hone wali thi uski kya news he?

D.K said...

upcabinet ki meeting kab h koi batayega plz. Sabhi tet bandhuo kahan ho blog par aao na.

Unknown said...

Prabhat ji aap latest news update nahi kar pate ho jabki muskan ke paas shiksha se sambandhit har news hoti hai, us blog par jyada log comments bhi karte hai . Par is samay sabke comments show na ho pane ke karan hum log us blo g ko fallow nahi karna chahte . So pls. har latest news update karo....
Thanks..

Unknown said...

Prabhat li google par search karne par bhi aapka blog jaldi nahi milta, jabki wo blog kitne der pahle update ki gai hai show karta hai. To pls... kuchh aisa karo ki google search me aapka blog sabse pale dhikhe...
Thanks..

Tariq said...

plz koi to btaye ki aaj cabinen ki meeting me tet ke bare me kya nirnay liya gya

Anonymous said...

कैबिनेट का निर्णय जानने के लिये कल का हिन्दुस्तान पेपर पडे, क्यो कि ये न्यूज उसी पेपर कि है बाकी अभी कोई जानकारी नही है ।

sanjeev said...

aaj uttrakhand mai cabinet ki baithak hui thi jisme rajya sewao mai avedan karne ki 35se 40 kar kuchh vidyalayo ke nam badle gaye .

Anonymous said...

Aaj k amar ujala allahabad page 10 par Tet par gud news hai, jisme center gov ne up me 78 hzar teacher ko anumati de di hai, aur gov ne 27 aug tak niymavali me sansodhan krk stay hatwa legi jaise news hai, muche link nhi mil hai, BLOG EDITER JI PLEASE PUBLISH KARE.

Unknown said...

Good news for all tet.

D.K said...

ye upgov cabinet ki meeting kyo nahi kar rahi h.iska matlab to saaf saaf yahi h ki 27aug ko court decision nahi degi kyoki up gov or time mangegi.dosto sab ke sab so gaye ho.yahi time h kuch kar gujarne ka.gov par dawab banao nahi to ye court se aise hi date par date lete rahenge.

Anonymous said...

plz koi to btaye ki aaj cabinen ki meeting me tet ke bare me kya nirnay liya gya

Anonymous said...

plz koi to btaye ki aaj cabinen ki meeting me tet ke bare me kya nirnay liya gya